pub-1657030687483830

लालबर्रा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर महिला को गिरफ्तार कर जेल में दाखिल कराया

Posted on

February 9, 2025

by india Khabar 24

थाने की कमान लेते ही नवागत थाना प्रभारी सुनिल ने की अवैध गांजा बिक्री करने वाली महिला के खिलाफ कार्यवाही

लालबर्रा।

पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा जिले में अवैध रुप से मादक पदार्थ बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने एवं पकड़कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। दिये गये निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) वारासिवनी के मार्गदर्शन में एवं नवागत थाना प्रभारी लालबर्रा सुनिल चतुर्वेदी के नेतृत्व में 08 फरवरी 2025 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर दबिश कार्यवाही एवं सूचना तस्दीक हेतु तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया जो दबिश कार्यवाही करते हुए संदेही राखी पति भरत सर्राठे जाति नाई उम्र 20 साल निवासी जनता नगर सिवनी, वर्तमान निवास प्रशांती लान के पास मानपुर लालबर्रा के कब्जे से थैली में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 01 किलो 380 ग्राम कीमत करीबन 18000 रुपये को पकड़कर जप्त करने और आरोपिया को गिरफ्तार कर जेल भेजने में लालबर्रा पुलिस को सफलता मिली है ।

आरोपिया से पूछताछ पर पुलिस मामले से जुड़े रैकेट पर काम करते हुए अन्य आरोपियों की सघन तलाश कर रही है, शीघ्र ही पूरे रैकेट का खुलासा कर गिरफ्तारी की जाएगी। अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली उक्त महिला की गिरफ्तारी में इनकी रही सराहनीय भूमिका- नवागत थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील चतुर्वेदी, उनि वैशाली उइके, सउनि विजय़ बिसेन , आरक्षक 380 हेमन्त बिसेन, म.आर 1029 कंचन बिंझाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

थाना क्षेत्र में दिन रात और भी अन्य कई नंबर 02 के अवैध कामों पर अंकुश लगाने एवं अवैध काम करने वाले माफियाओं पर उचित एवं कठोर कार्रवाई करने में कितना खरा उतर पाते हैं नवागत थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी यह आगे देखने मिलेगा, जो कि भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है।

Posted on

February 9, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top