pub-1657030687483830

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे धुआंधार प्रचार

Posted on

February 2, 2025

by india Khabar 24

 

भोपाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी पूरी कोशिश में लगी हुई है कि वह किसी भी तरह दिल्ली की सत्ता को जीत सके। लिहाजा पार्टी ने अपने राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्री और सांसदों को इस चुनाव प्रचार में उतार दिया है। लगातार कई दिनों से चुनाव प्रचार के लिए हर एक नेता दिन में कई बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम मोहन यादव 2 फरवरी रविवार को पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे।

सीएम मोहन पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा, रोड शो और प्रबुद्धजन सम्मेलन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.10 बजे विकासपुरी विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी पंकज कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन सुबह 11.15 बजे नांगलोई विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी मनोज शौकीन के समर्थन में रोड शो करेंगे।
मुख्यमंत्री यादव दोपहर 12.20 बजे उत्तम नगर विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी पवन शर्मा के समर्थन में जनसभा करेंगे। दोपहर 2.30 बजे नजफगढ़ विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी नीलम पहलवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सायं 4.30 बजे मालवीय नगर विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय के समर्थन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Posted on

February 2, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top