pub-1657030687483830

MP के IAS आकाश त्रिपाठी को केंद्र में नई जिम्मेदारी, ऊर्जा विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया; पर्सनल वजह से लौटेंगी IAS रूही खान

Posted on

January 3, 2025

by india Khabar 24

 

भोपाल एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। त्रिपाठी को ऊर्जा विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है। प्रमुख सचिव स्तर के एक अन्य आईएएस फैज अहमद किदवई को भी केंद्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ आईएएस अधिकारी रूही खान अपने व्यक्तिगत कारणों से भोपाल लौटने वाली हैं। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय ने रूही खान की वापसी को मंजूरी दे दी है।
प्रमुख सचिव स्तर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी एमपी में इंदौर कलेक्टर रहने के साथ विभिन्न विभागों में उपसचिव और सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। त्रिपाठी अक्टूबर 2022 से भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन मंत्रालय में माय जीओवी के सीईओ के तौर पर काम कर रहे हैं। मोहन यादव सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आकाश त्रिपाठी को एमपी वापस भेजने का आग्रह किया है।
ऐसे में माना जा रहा था कि आकाश त्रिपाठी इसी माह एमपी वापस लौट सकते हैं लेकिन इस बीच तीन जनवरी को केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय द्वारा पांच आईएएस की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।

इसमें एमपी कैडर के प्रमुख सचिव स्तर के आईएएस अफसर फैज अहमद किदवई को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। किदवई अभी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री हैं और उन्हें मिनिस्ट्री आफ सिविल एविएशन में एडिशनल सेक्रेट्री का जिम्मा सौंपा गया है।
दूसरी ओर राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस पद पर प्रमोट होने वाली 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रूही खान अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से केंद्र में प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म होने के पहले एमपी लौटने वाली हैं।
केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय ने इसे मंजूरी देते हुए उन्हें पैरेंटल कैडर मध्यप्रदेश लौटने की सहमति दे दी है। रूही खान भी जल्दी ही भोपाल में मंत्रालय में अपनी आमद देने वाली हैं। खान अभी दिल्ली में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में उपसचिव के पद पर पदस्थ हैं।

Posted on

January 3, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top