जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर — मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज पश्चिम विधानसभा में लगभग 50 करोड़ रूपये से बनने वाली दो सड़कों का भूमिपूजन किया। जिसमें पिसनहारी की मढि़या से तिलवारा बाईपास तक 39 करोड़ 72 लाख रूपये से बनने वाली 5.07 किलोमीटर लम्बी 6 लाईन सड़क तथा आईटाइप क्वार्टर से धनवंतरी नगर तक 10 करोड़ 15 लाख रूपये की लागत से बनने वाली 1.10 किलोमीटर लम्बी फोर लेन सड़क शामिल है। मेडिकल चौराहे एवं धनवंतरी नगर चौराहे पर आयोजित इन सड़कों के भूमिपूजन समारोहों को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को लेकर संकल्पित है और पश्चिम विधानसभा को विकास के मामले में एक आदर्श विधानसभा बनाया जायेगा। इसके साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी विकास के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि अब जबलपुर में इंदौर-भोपाल जैसे महानगरों की तरह विकास के कार्य हो रहें है। प्रदेश के सबसे बड़ा फ्लाई ओव्हर जबलपुर में निमार्णाधीन है। इस फ्लाई ओव्हर में 193 मीटर लम्बा केबल स्टे ब्रिज भी बनाया जा रहा है जो रेल्वे लाईन के ऊपर बनने वाला देश का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज है।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कटंगा फ्लाई ओव्हर का लोकार्पण जनवरी या फरवरी में प्रस्तावित है। इसके साथ ही जबलपुर में चार और नए फ्लाई ओव्हर बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़ी 118 किलोमीटर लम्बी रिंग रोड भी जबलपुर में बनाई जा रही है, इसमें दो लॉजिस्टिक पार्क और एक आइकॉनिक ब्रिज भी बनाया जा रहा है। यह रिंग रोड जबलपुर के विकास को एक नई दिशा देगा। श्री सिंह ने कहा कि इन विकास कार्यों से निश्चित ही समृद्धि आयेगी तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होगा।
लोकनिर्माण मंत्री लोकनिर्माण से लोककल्याण तय
लोक निर्माण मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जबलपुर तेजी से महानगर का स्वरूप लेने जा रहा है। विकास की ऐसी बड़ी योजनाएं यहां क्रियान्वित की जा रही हैं जिनकी कभी कल्पना ही नही की गई थी। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विकासपरक सोच का ही परिणाम है। श्री सिंह ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री बनने के बाद उन्होंने विभाग का टेगलाईन ‘‘लोक निर्माण से लोक कल्याण तक’’ तय किया है, जो विकास कार्यों के माध्यम से जन कल्याण को प्रदर्शित करता है।
लोकनिर्माण मंत्री कार्य मे रखी जायेगी पूरी पारदर्शिता
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सड़कों एवं विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि कोई ठेकेदार लापरवाही करता है तो उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ उसे ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा।
सड़क निर्माण के सांथ ही सामुदायिक भवनों क किया जाएगा निर्माण
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि विकास के क्रम में अलग-अलग स्थानों पर पांच-पांच करोड़ के सामुदायिक भवन भी बनाये जा रहे है, इनमें से एक सामुदायिक भवन धनवंतरी नगर में भी बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जबलपुर से रायपुर वाया मंडला होते हुए एक्सप्रेस वे भी बनाया जायेगा। जिससे आवागमन में समय की बचत होगी।
मंत्री श्री सिंह ने विभिन्न प्रस्तावित योजनाओ के विषय मे दी जानकारी
उन्होंने रोप-वे सहित प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनके क्रियान्वयन से यह शहर विकास की नई ऊँचाईयों को छूऐगा और इसकी अलग पहचान बनेगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि गौरीघाट और तिलवारा घाट को अयोध्या की सरयु नदी की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। भूमिपूजन के इस कार्यक्रमों में नगर निगम के अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, श्री अभय सिंह, श्री कौशल सूरी, पार्षद नीतू कटारे, अंजू भार्गव सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जबलपुर से संवाददाता रिपोर्ट



