pub-1657030687483830

जबलपुर स्वच्छता अभियान 4.0 के तहत रेलवे स्टेशनों में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया स्वच्छ जल अभियान*

Posted on

October 11, 2024

by india Khabar 24

जबलपुर रेल मंडल मध्यप्रदेश

-जबलपुर भारतीय रेलवे में स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता अभियान 4.0 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मण्डल रेल प्रबंधक श्री विवेक शील के मार्गदर्शन में और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ निर्मला गुप्ता के निर्देशन में चिकित्सा विभाग जबलपुर मंडल द्वारा आज दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ नीर अभियान के तहत इंजीनियरिंग विभाग के साथ सयुक्त रुप से फिल्टर प्लांट जबलपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान SSE (W) जबलपुर फिल्टर प्लांट को फिल्टर बेड की सफ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया, मुख्य स्वास्थय निरीक्षक द्वारा फिल्टर प्लांट में अवशेष क्लोरीन की जांच कर जीवाणु परीक्षण के लिए जल नमूने संग्रह किए गए।
इसी तरह जबलपुर मंडल में स्वच्छ नीर अभियान के तहत मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और कार्यालयों के वाटर स्टैंडों की सफाई की गई। रेलवे स्टेशनों और कॉलोनियों में CHI और SSE (W) द्वारा संयुक्त रूप से जल शोधन संयंत्र और पेयजल पाइपलाइन का निरीक्षण किया गया। स्वच्छ नीर अभियान के दौरान जबलपुर मंडल से अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण के लिए 72 जल नमूने और जीवाणु परीक्षण के लिए 48 जल नमूने एकत्र किए गए।

जबलपुर से संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट

Posted on

October 11, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top