दुलीचंद मार्को संवाददाता
निवास: रघुपति राघव राजाराम, पतीत पावन सीताराम जैसे भजनों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। अवसर था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया में आयोजित गांधी जयंती के कार्यक्रम का।
आयोजन कार्यक्रम में प्राचार्य डी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन और सानिध्य में सम्पन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने कई सुमधुर भजन और गीत प्रस्तुत किए।
इसके बाद सामूहिक रूप से सभी ने मिलकर भजन गाए और बापू को याद किया। कार्यक्रम में प्राचार्य ने अपने उदबोधन में बापू के जीवन पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को सत्य और अहिंसा की राह में चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक केएल मरावी, प्रभा परस्ते, तुलसी राम उलाड़ी, नीलम सेन, कीर्तिलता सोनकर, प्रकाश सोनवानी, जतिन जैन, दीपक झारिया, पंकज गजभिए, कुँवर सिंगरौरे सहित बसंत मार्को आदि की उपस्थिति रही।





