लालबर्रा।
बालाघाट- सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी सिवनी जिले के निर्धारित कार्यक्रमों से निवृत होकर मुख्यालय बालाघाट हुए रात्रि में अल्प प्रवास पर लालबर्रा पहुंची। यहां भाजपा के वरिष्ट नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष धनेंद्र जैन के निवास पहुंचकर हालचाल जाना। इसके पश्चात समाजसेवी संजय गोलू अग्रवाल की माताजी जिनका कुछ दिन पूर्व स्वर्गवास हुआ था इनके निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ढांढस बंधाया। तत्पश्चात पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व सरपंच सरिता गणेश मात्रे के निवास पहुंचकर इनके सुपुत्र मयंक एवं पुत्रवधु को विवाहउपरांत आशीर्वाद प्रदान किया एवं उपस्थित जनों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर धनेंद्र जैन,गणेश मात्रे,रवि अग्रवाल, देवेंद्र करमेले,शरद अग्रवाल, गोलू अग्रवाल,अंकेश जैन,मयंक मात्रे,निर्मोष जैन सहित अन्य गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्तिथ रहे।


