pub-1657030687483830

विद्यालय में मध्यान्ह भोजन गुणवत्तायुक्त एवं मीनू के अनुसार बने-कमिश्नर कमिश्नर ने शासकीय प्राथमिक शाला जरवाही का किया निरीक्षण छात्रों की उपस्थिति कम होने पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी

Posted on

June 29, 2024

by india Khabar 24

 

शहडोल 29 जून 2024 को कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद आज शहडोल जिले के सोहागपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला जरवाही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने छात्र-छात्राओं से मैत्री भाव में चर्चा की। छात्रों से चर्चा के दौरान कमिश्नर ने कक्षा तीसरी की छात्रा से हिंदी की किताब पढ़वाई। कक्षा तीसरी की छात्रा हिंदी की किताब ठीक तरह से नहीं पढ़ पाई जिस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा उपस्थित शिक्षक नरेंद्र कुमार बारगाही को निर्देश दिए की विद्यार्थियों को अच्छी एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना सुनिश्चित करें तथा विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में भी सुधार लाएं अन्यथा आपके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कक्षा पहली में नव प्रवेशित बच्चों की भी जानकारी ली। जिस पर उपस्थित शिक्षक ने जानकारी देते हुए कमिश्नर को बताया कि इस सत्र में कक्षा पहली में केवल 3 बच्चों का ही एडमिशन हुआ है जिस पर कमिश्नर ने शिक्षक से कहा की कक्षा पहली में संख्या बहुत कम है तथा निर्देश दिए की छात्रों की संख्या को बढ़ाएं तथा अभिभावकों को विद्यालय में बच्चों के प्रवेश कराने हेतु प्रेरित करें।

इस दौरान कमिश्नर ने कक्षा चौथी एवं पांचवी के छात्र-छात्राओं से पहाड़ा भी पढ़वाया साथ ही कक्षा की दीवारों में बने गणित के कुछ आकारों के भी नाम पूछे जिसका छात्र छात्राओं ने सही जवाब दिया, जिस पर कमिश्नर काफी प्रसन्न हुए तथा छात्र छात्राओं की सहाराना भी की। कमिश्नर ने विद्यार्थियों से मध्यान्ह भोजन की भी जानकारी ली जिस पर विद्यार्थियों ने बताया कि आज हमें भोजन में दाल,चावल और पूड़ी सब्जी मिली है।

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने छात्र-छात्राओं के लिए बनाए जा रहे मध्यान्ह भोजन का भी निरीक्षण किया। मध्यान भोजन गुणवत्ता युक्त नहीं होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है तथा निर्देश दिए हैं कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाएं तथा प्रतिदिन मीनू के अनुसार ही भोजन बनवाएं। इस दौरान कमिश्नर ने खाना बनाने वाले रसोइयों से भी चर्चा की। चर्चा के दौरान कमिश्नर ने रसोइयों से विद्यालय में खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाले स्व सहायता समूह की जानकारी ली। कमिश्नर ने रसोइयों से कहा कि आप बच्चों के लिए ज्यादातर हरी सब्ज़ियां बनाने का प्रयास करें।
इस दौरान कमिश्नर ने विद्यालय परिसर में बने शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए की शौचालय में समुचित साफ सफाई एवं पानी की व्यवस्था करें तथा छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करें।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंह भी कमिश्नर के साथ रहे शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

June 29, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top