pub-1657030687483830

कर्मचारियों का दो तीन माह से वेतन न मिलने को लेकर कर्मचारी आक्रोश,बीईओ के जिम्मेदार मौन,

Posted on

May 30, 2024

by india Khabar 24

दुलीचंद मार्को की रिपोर्ट

निवास/मंडला: विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय निवास मैं जहां एक करोड़ के लगभग का घोटाला उजागर हुआ है, वही नित्य नए कारनामों के लिए भी प्रसिद्ध है, पिछ्ले अंकों में प्रकाशित किया गया था कि अतिथि शिक्षकों अंशकालिक या मजदूरी मद में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान लगभग दो-तीन माह से नहीं किया गया है जो अभी तक नही किया गया है वही सूत्रों से जानकारी मिल रही है और जन चर्चा भी है कि एक शिक्षक जो कि अपनी पुत्री की शादी के लिए जीपीएफ राशि निकालने का आवेदन दो माह पूर्व दिया था किंतु आज तक उसकी राशि नहीं निकल गई उसने उधारी लेकर अपनी बच्ची की शादी की है और कुछ दिनों पहले एक शिक्षक के द्वारा भी ऐसा ही विवाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया गया कि मैं दो माह से आवेदन दिया हुआ हूं पर मेरे जीपीएफ की राशि का भुगतान नहीं किया गया और मेरे बाद आवेदन किये लोगों का ले देकर भुगतान किया जा रहा है मरे हुए शिक्षकों की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। जबकि विकासखंड शिक्षा अधिकारी निवास के द्वारा जांच का हवाला देकर उनकी राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है बीते मंगलवार को 40 50 शिक्षकों ने भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना दिया था और विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैडम से एक डेढ़ वर्ष से लंबित बड़े हुए वेतन की राशि, डी ए एरियर्स भुगतान करने की मांग की जिस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैडम के द्वारा जांच का हवाला देकर अभी भुगतान न करने की बात कही गई। शिक्षकों ने आक्रोशित होकर कहा कि जो लेनदेन करता उनका भुगतान हो जाता है और आपके द्वारा हमार लोगों का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिले के अधिकारियों से निवेदन और अपेक्षा है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चल रहे इस भ्रष्टाचार की कलई खोलें और उस पर रोक लगाया जाय सेवानिवृत शिक्षकों में भी असंतोष देखा जा रहा है। सेवानिवृत शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन पेंशन भुगतान आदेश पी पी ओ दिया जाता है और सारे भुगतान उसी दिन कर दिए जाते हैं किंतु निवास विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दो-दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुए शिक्षक भी अपने भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे हैं फिर वर्तमान में सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों के भुगतान की बात तो दूर है शासन के आदेशों की धज्जियां और माखोल विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खुले रूप में उड़ाया जाता है शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक अतिथि शिक्षक से लेकर मजदूरी मद में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक इस भ्रष्टाचार से परेशान है इनका कोई देखरेख करने वाला और निदान दिलाने वाला नहीं है क्या शासन प्रशासन से भी इन्हें भ्रष्टाचार करने की खुली छूट मिली हुई है। संलग्न करना और जिले से बाहर तक शिक्षकों को भेजन का खेल भी चल रहा है जब विकासखंड में शिक्षकों की कमी है तो उन्हें अटैचमेंट के नाम पर जिले से बाहर क्यों कार्य मुक्त किया जाता है क्या इसके लिए विकासखंड में बैठे शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार नहीं है अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से संपूर्ण जिला परिचित है कि निवास विकासखंड में अतिथि शिक्षकों की भर्ती कैसे होती है सिर्फ अधिकारियों और नेताओं के लोग ही अतिथि शिक्षक के लिए पात्र होते हैं शेष पढ़ा लिखा नौजवान सिर्फ बेरोजगारी के लिए है माननीय कलेक्टर महोदय और मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत मंडला जिनकी शिक्षा के क्षेत्र में काफी रुचि है और सुधार हेतु काफी प्रयत्न भी किये जा रहे हैं निवेदन है निवास विकासखंड में भी हो रहे इस भ्रष्टाचार के खेल को बंद करने का कष्ट करें ताकि शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकता से इस क्षेत्र के गरीब बच्चे वंचित न रहे और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इस भ्रष्टाचार में लगाम लगाई जा सके।

Posted on

May 30, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top