pub-1657030687483830

हिंदू नव वर्ष के साथ चैत्र नवरात्रि प्रारंभ।माई के दरबार में लग रहा भक्तों का तांता।

Posted on

April 9, 2024

by india Khabar 24

दमोह से हरेंद्र कुशवाहा की रिपोर्ट
इंडिया खबर 24 :

हिंदू नव वर्ष के साथ आज से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गई है। दमोह हटा नाका स्थित माँ बदी देवी मंदिर में सुबह से भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर माता रानी की आराधना करने में लगे हुए हैं। 9 दिन तक भक्त माता रानी की आराधना में लीन रहेंगे।दमोह स्थित माँ बड़ी देवी मंदिर सहित तमाम आस पास के माता मंदिरों और ज़िले के सभी माता मंदिरों में सुबह से भक्तों की लंबी लंबी क़तारे लगी हुई है माँ बड़ी देवी मंदिर के पुजारी आशीष कटारे ने बताया कि आज से माता रानी की विशेष आराधना की जा रही है शहर के माँ बड़ी देवी में दमोह कलेक्टर और पुलिस अधिक्षक श्री शोमवंशी के निर्देश में पुलिस प्रशासन अलर्ट है पुलिस में सब इंस्पेक्टर एस मिश्रा एएसआई रामकुमार प्रधान आरक्षक के दूबे महेंद्र पांडेय आरक्षक दीपेश सहित ज़िला पुलिस बल मौजूद है

Posted on

April 9, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top