pub-1657030687483830

कलेक्टर अरविंद दुबे के मार्गदर्शन एवं उपसंचालक कृषि एन पी सुमन के निर्देशन में।

Posted on

February 10, 2024

by india Khabar 24

जिला स्तरीय जांच दल द्वारा विभिन्न कीटनाशक औषधि एवं उर्वरक विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया तथा उनके स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया।

रायसेन/- जिले में विगत दिवस शुक्रवार 9 फरवरी 2024 को जिला मुख्यालय रायसेन में कीटनाशक एवं उर्वरक गुण नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत रायसेन मे जिला स्तरीय जांच दल द्वारा विभिन्न कीटनाशक औषधि एवं उर्वरक विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया तथा उनके स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया इसी कड़ी में किसान शक्ति केंद्र पटेल कृषि सेवा केंद्र अभिषेक कृषि सेवा केंद्र माँ वैष्णोदेवी ट्रेडर्स मुस्कान कृषि सेवा केंद्र शिव ट्रेडर्स लक्ष्मी इंटरप्राइजेज रायसेन का निरीक्षण किया गया एवं नियमानुसार व्यापार करने हेतु निर्देश दिए गए। नियम विरुद्ध व्यापार करने सम्बंधित मेसर्स को नियमानुसार नोटिस जारी करने की कार्यवाही की गयी निरीक्षण के दौरान किसान शक्ति केंद्र एवं शिव ट्रेडर्स रायसेन द्वारा कीट नाशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन पाया तथा नियम अधिनियम अनुरूप लेखा एवं स्टॉक संधारण में कमियां पाई गई। कमियों के कारण जांच दल द्वारा किसान शक्ति केंद्र एवं शिव ट्रेडर्स रायसेन के कीट नाशक लाइसेंस को नियमानुसार निलंबित करने की अनुशंसा उपसंचालक कृषि को प्रस्तुत की गई है। उसंचालक कृषि द्वारा नियमानुसार निलंबन नोटिस की कार्यावाही की जा रही है। सात दिवस के अंदर संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में लाइसेंस निरस्तीकरण की कारवाही की जावेगी विभाग की ओर से किसानों को उत्तम गुणवत्ता का कृषि आदान उपलब्ध हो सके इस हेतु इस विशेष पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जांच दल में सहायक संचालक कृषि जितेन्द्र नामदेव एवं दुष्यंत कुमार धाकड़ तथा कृषि विकास अधिकारी श्री एस. सी. सोलंकी उपस्थित रहे।

राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।

Posted on

February 10, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top