pub-1657030687483830

के.पी. पब्लिक स्कूल तुमान में द्वितीय वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिया आकर्षक प्रस्तुतियां……

Posted on

December 16, 2023

by india Khabar 24


अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट


विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले इंग्लिश मीडियम के. पी. पब्लिक स्कूल तुमान में द्वितीय वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां बता दे की मुख्य अतिथि सुनीता देवी कवर जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि देवी बाई राजवाड़े के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ तपश्चात सभी अतिथिगण को बेच लगाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक रखा गया भारत हमारी धरोहर एक श्रद्धांजलि शीर्षक के तहत विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। डीजे की धुन पर थिरकते छात्र छात्राओं और दर्शकों से खचाखच भरा पंडाल विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी रंग बिरंगी से सजा पंडाल कुछ ऐसा ही नजारा के.पी. पब्लिक स्कूल तुमान प्रागंण में देखने को मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी, राऊत नाचा, गौरा, गौरी गरबा,गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की भी दर्शकों ने प्रशंसा की। के.पी. पब्लिक स्कूल तुमान द्वारा वार्षिक उत्सव एक महत्वपूर्ण त्यौहार की तरह मनाया जाता रहा है, यह विद्यालय के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा सातवीं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अभिभावकगण व गणमान्य नागरिक कार्यक्रम को देखने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे व कार्यक्रम का आनंद उठाया। आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्राचार्य एस.एस.तोमर ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्गदर्शन की आवश्यकता है, कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस दौरान प्राचार्य ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया,सचिव किशन साव ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षिक, शिक्षिकाओं, पालकों, दर्शकों सहित संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति से अध्यक्ष रामनरेश जायसवाल, सचिव किशन साव, डायरेक्टर कीर्ति प्रकाश जायसवाल, प्राचार्य एस.एस. तोमर, स्कूल टीचर श्रवण सोनी, सुधांशु पाण्डेय, जीवन जायसवाल, हेमा जायसवाल, मुस्कान साव, सुनीता, जानकी साहू, पुष्पलता पटेल, सीमा पटेल, शालीनी, अनामिका महतो, ज्योति कंवर, मनीषा शुक्ला, सुचित्रा कंवर, माधुरी कंवर, अनुराधा पाण्डेय, मुख्य अतिथि सुनीता देवी कंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला, विशिष्ट अतिथि देवी बाई राजवाड़े जनपद सदस्य,कुलसिंह कंवर अध्यक्ष सरपंच संघ ब्लाक कोरबा,आर.के. श्रीवास्तव प्राचार्य सरगबुंदिया,पी.पटेल.प्राचार्य तुमान,एम.आर.श्रीवास प्राचार्य तिलकेजा, गंगाराम कंवर प्राचार्य कराईनारा,निर्मल साव, शंकरदयाल साव, बालगोविंद जायसवाल, बलराम, रमजान खान,अजय, सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पालकगण उपस्थित रहे

Posted on

December 16, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top