केवलारी/सिवनी साबिर खान

– केवलारी विधानसभा 116 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर रजनीश सिंह भारी मतों से विजय हुए उन्होंने विधानसभा की कुल 2,35,400 वैद्य मतों में से 1,21,666 मतों को प्राप्त कर 33,760 मतों से भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल को मात देकर जीत को हासिल किया,
क्षेत्र की जनता उन्हें विधानसभा के विकास लिए बधाई देती है,
गौरतलब हो को रजनीश सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व त्रिविभागिय मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह के पुत्र हैं ये 2013 से 2018 तक केवलारी विधानसभा के विधायक भी रह चुके है, इनके पिता भी 20 वर्षो से यहां से विधानसभा चुनाव लगातार जीते थे,
अब उम्मीद है सरल, सहज व नम्र मिजाज के विधायक बनकर रजनीश सिंह क्षेत्र का विकास, अन्याय, भ्रष्टाचार का खात्मा, लोगो की उन्नति करेंगे और देश प्रदेश में केवलारी विधानसभा को एक अलग पहचान दिलाएंगे,


