pub-1657030687483830

जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों से 83 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का नाम और उनका चुनाव चिन्ह

Posted on

November 3, 2023

by india Khabar 24

विधानसभा क्षेत्र पाटन

19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अजय विश्नोईको कमल, बहुजन समाज पार्टी के तान सिंह ठाकुर (तन्नू भईया) को हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के नीलेश अवस्थी को हाथ, आम आदमी पार्टी के विजय मोहन को झाड़ू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अर्जुन सिंह को बॉंसुरी, भारतीय सभ्यता पार्टी के प्रहलाद सिंह लोधी को कैंची, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के लीलाधर झारिया को गुब्बारा,आदिम समाज पार्टी की शांति बाई कोल को बाल्टी तथा निर्दलीय उम्मीदवार अनिल सिंह राजपूत को अलमारी, अरविंद कुमार को ब्लैक बोर्ड, ओमप्रकाश सिंह को ट्रक, कमलेश कुमार पटैल (भैया जी) को नागरिक, दिनेश को केक, नीलेश कुमार गर्ग को पानी का जहाज, राजकुमार ताम्रकार को कैमरा, राधेश्याम को प्रेशर कुकर, वीरेन्द्र सिंह को एयरकंडीशनर, सीताराम कुम्हार (उर्फ गुड्डु भईया)को माचिस की डिब्बी एवं सूरज महावत को बल्ला चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया हैं।

विधानसभा निर्वाचन बरगी

9 उम्मीदवार चनुाव मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के आंनद सिंहलोधी को झाड़ू, भारतीय जनता पार्टी के नीरज सिंह लोधी को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के संजय यादव‘’सिवनी टोला’’ को हाथ, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की अनीता पटेल को बॉंसुरी, समाजवादी पार्टी के आशीष मिश्रा को साइकिल, वास्तविक भारत पार्टी के जयकांत सोबरन सिंह (बाबूजी) को गैस सिलेण्डर , गोडवाना गणतंत्र पार्टी के मांगीलाल मरावीको आरी तथा निर्दलीय उम्मीदवार मुन्ना लोधी को सेफ्टी पिन एवं मोनू सत्य सिंह पटैल को ट्रक चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जबलपुर पूर्व

छह उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अंचल सोनकर को कमल , बहुजन समाज पार्टी के बालकिशन चौधरी को हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के लखन घनघोरिया को हाथ, बहुजन मुक्ति पार्टी के अरविन्द कुमार बिरहा को चारपाई, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के गजेन्द्र सोनकर ‘’गज्जू’’को पतंग (काईट) तथा निर्दलीय उम्मीदवार विष्णु मलिक को हीरा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जबलपुर उत्तर

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या आठ है। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अभिलाष पाण्डेय को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के विनय सक्सेना को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के सिकंदर अली को हाथी, भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के देवेन्द्र शुक्ला को हीरा, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के बलराम श्रीवास्तव को गुब्बारा, सर्वधर्म पार्टी (मध्य प्रदेश) के बृजेश पाठक को पंचिंग मशीन, जनता दल (यूनाईटेड) के संजय जैन ‘’संजू मामा’’को तीरतथा निर्दलीय उम्मीदवार रजनीश नवेरिया ‘’पं.रजनीश नवेरिया’’को बैटरी टार्च चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जबलपुर केण्ट

15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभिषेक चिंटू चौकसे को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अशोक ईश्वरदास रोहाणी को कमल, आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार वर्मा को झाड़ू, बहुजन समाज पार्टी के इंजी.राजेश कुमार सिंह को हाथी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के एडवोकेट अनिल रैदास को केतली, समाजवादी पार्टी के देवेन्द्र यादव को साइकिल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के धर्मेन्द्र कुमार तिवारी (अधिवक्ता) को बॉंसुरी, अखंड चेतना दल के इंजि. राजीव कुमार गुप्ता को छड़ी तथा निर्दलीय उम्मीदवार अजय कुमार मिश्रा को रबर की मुहर, अरूण गायकवाड़ को कैल्कूलेटर, उमेश सिंह को कम्प्यूटर, नितेश कुमार पांडे को माइक, रामकुमार को फुटवॉल खिलाड़ी, रामदयाल मानव उर्फ (गौड़ कुम्हार मानव) को गुब्बारा एवं शशि स्टैला को बक्सा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जबलपुर पश्चिम

दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के तरूण भनोत को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के एड. दिनेश कुमार कुशवाहा को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के राकेश सिंह को कमल, सर्वधर्म पार्टी (मध्य प्रदेश) की गीता पाठक को पंचिंग मशीन, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के सचिन गुप्ता को गुब्बारातथा निर्दलीय उम्मीदवार पीयूष वर्मा को टेलीविजन, ब्रम्हानंद बैरागी को लन्च बाक्स, रमेश धार्वे को कैंची, रामप्रकाश कुशवाहा को ऑटो-रिक्शा एवं विष्णु कुमार जारोलिया को टायर चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पनागर

दस उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इनमें बहुजन समाज पार्टी की सुश्री आशा गोटिया को हाथी, आम आदमी पार्टी के पंकज पाठक को झाड़ू, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेश पटेल को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार तिवारी (इंदू भैया) को कमल, बहुजन मुक्ति पार्टी की अनीता ओम प्रकाश केवट (बंटी) मूल निवासी को चारपाई, भारतीय चेतना शक्ति पार्टी के महेन्द्र यादव को बॉंसुरी तथा निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार अहिरवार को बैटरी टार्च, गौरीशंकर तिवारी (रिटायर्ड फारेस्ट ऑफिसर) को सिलाई की मशीन, ब्रजेश (महाराज) को कलम की निब सात किरणों के साथएवं रूचि सिसोदिया उर्फ रूचि महादेव को लूडो चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सिहोरा

से छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस की एकता ठाकुर को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के इंजीनियर सुभाष सिंह मरकाम को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के संतोष वरकड़े को कमल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के शिवप्रसाद धूर्वे को बॉंसुरी तथा निर्दलीय उम्मीदवार मोहन सोंधिया को हाथ गाड़ी एवं डॉ. संजीव वरकड़े को गन्ना किसान चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

Posted on

November 3, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top