pub-1657030687483830

मध्य प्रदेश के विदिशा की माटी के सपूत ने फिर से रचा इतिहास

Posted on

October 1, 2023

by india Khabar 24

स्थान गंजबासौदा

लंदन की संसद House of lords में विदिशा के उद्योगपति श्री राकेश मरखेडकर जी का होगा सम्मान

श्री राकेश मरखेडकर जी विश्व के सर्वश्रेष्ठ बिज़नेस लीडर चयनित

भारत के बिज़नेस लीडर्स विश्व में लगातार अपना परचम लहरा रहे है , इसी कड़ी में भारत के राकेश मरखेडकर वर्ष २०२३ के लिए मध्यम श्रेणी की कम्पनीज़ में विश्व के सर्व श्रेष्ठ लीडर चयनित हुए है . यह पुरस्कार WCRC leaders संस्था जो की विश्व के कंपनियों के सतत मूल्याँकन अति कठिन विश्वस्तरीय मानकों के आधार पर करती है . इसमें कंपनी का पिछले ५ साल का प्रदर्शन , मानवीय मूल्य , गुणवत्ता , सुरक्षा , आर्थिक व तकनीकी उपलब्धियों , सामाजिक और राष्ट्र के प्रति दायित्व निर्वाहन के लिए किए कार्य तथा कंपनी के परिणामों के मूल्यांकन के बाद , कंपनी के सभी बिज़नेस एसोसिएट्स के साक्षात्कार के आधार पर होता है .

पुरस्कार ५ अक्तूबर को लंदन की संसद HOUSE OF LORDS में समस्त सांसदों व विश्व के मीडिया व बिज़नेस लीडर्स की उपस्थिति में दिया जायेगा .

श्री राकेश मरखेडकर जी अपने प्रबंध कुशलता से लगातार पुरस्कृत होते रहते है , २०१७ में उन्हें सिंगापुर के प्रधानमंत्री द्वारा एशिया का सर्वश्रेष्ठ बिज़नेस लीडर का पुरस्कार प्रदान किया था

श्री राकेश मरखेडकर जी SATI विदिशा से BE करने के उपरांत , BITS PILANI से MS किया तदुपरांत IIM बेंगलोर से जनरल मैनेजमेंट करने के उपरांत देश और विदेश की कई कम्पनीज़ में CEO रहें है .

कई कम्पनीज़ का कुशल प्रबंधन के उपरांत ७ साल पहले स्वतः की कंपनी VIKRAN group की स्थापना मुंबई में की जो पॉवर , रेलवे और जल संसाधन के कार्य देश के २१ राज्यों में कर रहे है . कंपनी ने बहुत ही तेज़ी के साथ अपना व्यापार का प्रसार कर कई उपलब्धियों हासिल की है .

श्री राकेश मरखेडकर जी विदिशा ज़िले के छोटे से गाँव चंपाखेड़ी के निवासी है , उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम सेऊ , गंज बासोदा व विदिशा में हुई है . आपके माता पिता दोनों ही शासकीय स्कूल में अध्यापक रहे है .

सचिन दीक्षित की रिपोर्ट

Posted on

October 1, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top