pub-1657030687483830

गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट, चला चाकू एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Posted on

September 28, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़

अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट



कोरबा// कोरबा जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना अंतर्गत सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत कोहड़िया स्थित नहर के पास गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक गुट के कुछ लोगों ने दूसरे गुट के दो किशोरों को चाकू से गोद दिया जिससे एक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर घायल है। उसे जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक का नाम हरीश कुमार 17 वर्ष बताया जा रहा है जबकि घायल का नाम भूपेंद्र है और दोनों बरपारा कोहड़िया के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चाकू से करीब 7 से 8 बार वार किया गया है। घटना के बाद मौके पर बवाल मच गया और मृतक के परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने ढोढिपारा मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने के प्रयास में जुट गई है। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक व घायल के परिजनों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

Posted on

September 28, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top