pub-1657030687483830

जिला बदर का आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

Posted on

September 20, 2023

by india Khabar 24

लालबर्रा।

लालबर्रा पुलिस ने 18 सितंबर की शाम को अपराध क्र 353/2023 धारा 188 भादवि, मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 , 25 आर्म्स अधिनियम के अनावेदक–कालु भेजा उर्फ आकाश सोनी पिता लखन सोनी जाति सुनार उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र 10 भटेरा रोड़ बालाघाट थाना कोतवाली बालाघाट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 18/09/2023 जिला बदर आदेश विविध दप्राक्र /जिला बदर /05 /22 एवं न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट जिला बालाघाट के आदेश क्रमांक 3555/रीडर / कलेक्टर 2023, 17/07/23 का उल्ंघन करने पर प्रआर 969 गजेंद्र पटले, प्रआर 942 लिखेंद्र बिसेन, आर 1238 आशुतोष, आर 1475 कपिल बघेल, आर 665 विजय बंझाडे, आर.1401 संदीप बघेल, आर 132 अंकुर गौतम कोतवाली के मुखबिर सुचना मिली कि जिला बदर आरोपी हाथ में कत्ता लिये इधर उधर चमकाते हुये दिखा जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा गया, बाद में नाम पता पुछा जो अपना नाम कालु भेजा उर्फ आकाश सोनी निवासी वार्ड क्र 10 भटेरा रोड़ बालाघाट थाना कोतवाली बालाघाट का होना बताया । जिसकी सूचना थाना प्रभारी को देकर जिसे समक्ष राहगीर गवाहन के गिरफ्तार कर पंचनामा तैयार किया, बाद जिला बदर कालु भेजा उर्फ आकाश सोनी को हमराह स्टाफ के थाना लेकर आया तलासी बाद एचसीएम के हवाले करते हुये बंद हवालत किया गया । जिला बदर उल्लंघन की प्रथक से कायमी कर न्यायालय पेश किया गया।

Posted on

September 20, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top