pub-1657030687483830

गणेश उत्सव पर्व को लेकर थाने में हुई शांति समिति की बैठक संपन्न

Posted on

September 20, 2023

by india Khabar 24

लालबर्रा।

लालबर्रा थाना में सोमवार 18 सितंबर की शाम 5:00 बजे शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जो कि नवागत तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में एवं नवागत थाना प्रभारी सीनियर उपनिरीक्षक शिवपूजन मिश्रा की अध्यक्षता में आहुत की गई। जिसमें थाना क्षेत्र के सभी धर्म से संबंधित सामाजिक पदाधिकारी कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता, पत्रकारों व गणमान्य वरिष्ठ जागरूक जनों को बैठक में अपेक्षित किया गया था। जहां बैठक में 18 सितंबर से प्रारंभ सनातनी धर्मावलंबियों के गणेश उत्सव पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिस पर्व को मनाने के लिए सनातनी हिन्दू समाज के लोगों को कोई परेशानी ना हो एवं शांतिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाया जाए एवं पर्व मनाने वाले स्थल पर साफ-सफाई रोशनी की समुचित व्यवस्था हो। वहीं बैठक में उपस्थित जनों ने त्योहारों पर भीड़ भाड़ के मौके पर राहगीरों को आवागमन करने में कोई परेशानी ना हो इसलिए पुलिस की सड़क पर यातायात व्यवस्था चौक चौबंद हो। त्योहारों के मौके पर नगर के बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ चहल पहल अधिक होने पर युवतियों व महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की गशती बढ़ाई जाए।

बैठक के बाद पुलिस ने किया पैदल नगर भ्रमण”

सड़क के किनारे दुकानों के सामने किसी के भी दुपहिया चौपहिया वाहन अव्यवस्थित तितर बितर खड़े ना रहे यातायात व्यवस्था को सरल बनाने हेतु दुकानदारों को समझाईश दी गई। शांति समिति की बैठक में जागरूक लोगों द्वारा बात रखने पर दो होटल मालिकों को उनकी दुकान से सड़क पर बहने वाले दुर्गंध युक्त गंदे पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने उन्हें सलाह दी। जिससे कि आने-जाने वाले राहगीरों को कोई परेशानी ना हो। बस एजेंटों ने कहा कि उन्हें बस स्टैंड व उसके आसपास रेस्ट हाउस के सामने बस खड़ी कराने में भी परेशानी हो रही है उन्होंने कहा कि उनके लिए कोई एक निश्चित स्थान तय किया जाए ताकि हमेशा के लिए वे वहां पर बस रुकवा सकें जिस पर भी चर्चा की गई। तहसीलदार व थाना प्रभारी ने कहा कि सभी के हित का ध्यान रखते हुए एवं सभी की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए समाधान खोजते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। सिर्फ अपना रोजगार और अपना हित सोचने वाले‌ एवं दूसरों की परेशानी से कोई तालुकात न रखने वाले, पुलिस का सहयोग न करने वाले अपनी मनमानी करने वाले लोगों के विरुद्ध विधिवत चालानी कार्रवाई की जाएगी। गणेश विसर्जन के दिन नगर सहित आसपास के विसर्जन घाट पर पुलिस प्रशासन से सहयोग करने की अपेक्षा की गई है। उक्त बैठक में तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी, थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड (तहसील) कार्यवाह संजय अग्रवाल, राजेंद्र पुण्ड, प्रकाश राहंगडाले, किशोर पालीवाल, मनीष कुशवाहा, ब्रजेश केकती, वीरू बनवाले,फिरोज खान,शाकिर, पत्रकार विजय रजक, प्रकाश चौहान, कमलेश खरोले, शरद धानेश्वर,मतीन रजा, प्रशांत मसीरकर, पुलिस कर्मी व अन्य जन उपस्थित रहे।

Posted on

September 20, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top