pub-1657030687483830

._शराबियों व अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने महिलाओं ने दिया सामूहिक ज्ञापन

Posted on

August 30, 2023

by india Khabar 24

केवलारी सिवनी म.प्र

सिवनी जिले के केवलारी तहसील अंतर्गत आने वाले गांव मुनगापार, धानागाडा, सरेखा रोड, लोलोपार, खैरी, माल्हनवाडा मे हो रही अवैध तरीके से शराब बिक्री, शराब तस्‍करी व शराबियों पर प्रतिबंध लगाने हेतु गांव की महिलाओं ने लामबंद होकर एस डी एम केवलारी को सामूहिक रूप से नाराबाजी करते हुए लिखित ज्ञापन सौंपा है, परेशान हो चुकी महिलाओं ने बताया कि हमारे गांवों मे अवैध तरीके से शराब की बिक्री होने से शराबियों की संख्या बढ गई है, शराब पीने वाले गंदी गंदी गाली गलोच करते है, जिससे गांव का वातावरण खराब हो रहा है, बच्चे बुजुर्ग को तल लगने की संभावना बनी हुई है, महिलाओं मे भी घर से निकलने व अभद्रता का डर बना हुआ है, उनके पति दिन भर कडी मेहनत से पैसे कमाते है, और शराब की लत लगने से वे घर की आवश्यकताओं की पूर्ति न कर नशा मे मेहनत की गाढी कमाई व्यर्थ कर रहे है, साथ ही शराब पीकर घर आकर घर का वातावरण भी खराब कर रहे है, महिलाओं ने उक्त गांव से अवैध शराब तस्करी व बिक्री पर जल्द प्रतिबंध नही लगाये जाने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है,

पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा लगातार कच्ची शराब, नशीली वस्तुओं के सेवन, दुरूपयोग, विक्रय व तस्करी पर कार्यवाही की जाती है, वही युवा पीढ़ी में नशीली दवाओं की लत एक गंभीर चिंता का विषय बनकर उभर रही है, जिससे न केवल नशीली वस्तुओं का उपयोग करने वाले व्यक्ति के लिए, बल्कि बड़े पैमाने पर परिवार और समाज पर भी खतरनाक परिणाम हो रहे हैं, नशीली वस्तुओं के दुरुपयोग के परिणामस्वरूप अपराध दर में वृद्धि हुई है और समाज पर इसका समग्र हानिकारक प्रभाव पड़ा है, नशे के खिलाफ पूरे समाज को जागरूक करने और विशेष रूप से बच्‍चे व युवा वर्ग को नशीले पदार्थों की घातकता से अवगत कराने के लिए शासन प्रशासन व सामाजिक स्‍तर से समय समय पर नशामुक्ति अभियान चलाये जाने का विशेष आग्रह है,

इंडिया खबर 24 से केवलारी विधानसभा संवाददाता साबिर खान की रिपोर्ट

Posted on

August 30, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top