रायसेन/-जिले में बीते दिन शुक्रवार 16 जून 2023 को जहां पर
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी नसीम पिता रहीम खॉ उम्र 41 साल निवासी पुरानी तहसील मोहल्ला रायसेन को एक साल के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 1990 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है तथा आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी नसीम को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल विदिशा सागर सीहोर नर्मदापुरम् एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासित किया गया है।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।
Post Views: 29





