pub-1657030687483830

इंडियन बैंक में चोरी पुलिस CCTV कैमरे के सहारे चोरों की तलाश शुरू

Posted on

June 16, 2023

by india Khabar 24

तिलकेजा/उरगा

तिलकेजा//उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा में संचालित इंडियन बैंक में सेंधमारी की घटना सामने आई है। चोरों ने बैंक के पीछे मौजूद दीवार में सेंधमारी कर भीतर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। बैंक में चोरी की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा है,कि बैंक भाजपा नेता किशन साव के मकान में संचालित है। इस वारदात में कितने की चोरी हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। उरगा पुलिस बैंक के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

June 16, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top