pub-1657030687483830

विकास सिंह हुआ गिरफ्तार. कोतवाली पुलिस को मिली सफलता “जानिए क्या है पूरा मामला..

Posted on

June 2, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़



कोरबा//कोरबा कोतवाली थाना में आकर युवति द्वारा लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि धरमपाल सिंह उर्फ विकास सिंह नामक युवक तुमसे शादी करूंगा कहकर वर्ष 2018 से मुझे जान से मारने की धमकी देते हुये जबरन मेरे साथ बलात्कार किया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध क्रमांक – 277 / 2023 धारा-376, 506 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण को अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक ने आरोपी जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी । शातिर आरोपी पुलिस से बचने के लिये लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी की पता तलाश हेतु मुखबीर तैनात किया गया था कि दिनांक 31/05/2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी धरमपाल सिंह उर्फ विकास सिंह सिरगिट्टी, बिलासपुर में है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना किया गया जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी धरमपाल सिंह उर्फ विकास सिंह पिता यज्ञ नारायण सिंह को सिरगिट्टी, जिला – बिलासपुर से घेरा बंदी पकड़े जिससे पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करने पर विधिवत हिरासत में लेकर थाना कोतवाली कोरबा लाया गया जहां आरोपी को दिनांक 01/06/203 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।
उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में स.उ.नि. साहूकार खांडेकर व आर. सुरेश ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही ।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी केमरामेन चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

June 2, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top