pub-1657030687483830

15 दिन में मांगे पूरी करने मिला आश्वासन, तब जाकर समाप्त हुआ चक्काजाम

Posted on

April 5, 2023

by india Khabar 24

कुदमुरा/उरगा



कुदमुरा// कुदमुरा बस स्टेण्ड चौक में बिजली समस्या को लेकर उरगा हाटी राज्य मार्ग पर चक्काजाम किया किया।जिसमें युवानेता टिकेश्वर सिंह राठिया, महासिंह राठिया ,समेलाल कंवर,गंगाराम निषाद,रामचंद्र राठिया, महेंद्रसिंह अजय,हेमलाल झारिया सक्रिय रहे। वहीं आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं अधिकारियों ने मोर्चा संभाला।
वही जनप्रतिनिधियों से 3 घण्टे बातचीत की गई जिसमे जनप्रतिनिधियों ने तीन मांग चचिया से करतला केव्ही लाइन जोड़ने,कुदमुरा में नवीन सबस्टेशन, करतला-हाटी 33 केव्ही लाइन चालू करने की एवम एक और माँग कुदमुरा में एक और लाइनमैन पदस्थ करने की माग अधिकारीयों के समक्ष रखा,जिसमे सभी माँग 15 दिन में पूरा करने का का आश्वासन दिया गया। तब चक्काजाम समाप्त हुआ।
टिकेश्वर सिंह राठिया ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों ने आज चक्काजाम किया था,मांग पूरी करने का आश्वासन मिला है हम जनप्रतिनिधियों के साथ है भाजपा क्षेत्र वासियो के साथ खड़ी है।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

April 5, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top