pub-1657030687483830

पंच पति पर सट्टा पट्टी के अवैध काम पर 109 की कार्यवाही, जो फरार है

Posted on

March 24, 2023

by india Khabar 24

लालबर्रा थाना अंतर्गत चार अलग-अलग स्थानों से सट्टा खिलाते पकड़े गए सटोरिये

कोई किराना दुकान से, तो कोई चौक पर, तो एक घर के सामने ही लिख व खिला रहा था सट्टा

सिर्फ एक ही बता पाया कि अमोली निवासी के लिए लिख रहा था सट्टा पट्टी

लालबर्रा।

चार अलग-अलग स्थानों से लालबर्रा पुलिस ने सट्टा पट्टी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा खिला व लिख रहे सटोरियों को दबोचा है, वहीं एक सटोरिए ने अमोली निवासी के लिए लिख रहा हूं सट्टा स्वीकार किया। पहला मामला ग्राम बेलगाँव का है प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मार्च को मुखबिर की सूचना पर अवैध सट्टा संबंधी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में ग्राम बेलगांव में एक व्यक्ति किराना दुकान के सामने अवैध लाभ कमाने के उध्देश्य से कागज पर सट्टा पट्टी के अंको पर डाट पेन से अंक लिखकर लोगों से रूपये पैसों का दांव लगवाकर हारजीत का सट्टा खिलवाकर अवैध लाभ अर्जित करते मिला जिसे पकड़ा गया। जिसने अपना नाम गोपाल माने निवासी वार्ड नंबर 11 बेलगांव थाना लालबर्रा बताया आरोपी गोपाल माने का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 4 क पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट का व उसके पास से एक नीले रंग की डाट पेन, एक कागज में लिखी सट्टा पट्टी जिसमें नागपुर, कल्याण गेम के सट्टा अंक लिखे हुये है एवं नगदी 935 रूपये मिले जो जप्त किया गया। आरोपी के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

दूसरा मामला ग्राम बकोड़ा पीपल के पेड़ के निचे का है जहां 21 मार्च को एक व्यक्ति ग्राम बकोड़ा पीपल चौंक मे अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है कि सूचना पर जाकर घेराबंदी कर दबिश दिया एक व्यक्ति ग्राम बकोड़ा पीपल चौंक मे अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से कागज पर सट्टा पट्टी के अंको पर डाट पेन से अंक लिखकर लोगो से रूपये पैसो का दांव लगवाकर हारजीत का सट्टा खिलवाकर अवैध लाभ अर्जित करते मिला जिसने पुलिस को अपना नाम ओमप्रकाश मेश्राम उम्र 30 वर्ष निवासी धरपीवाड़ा थाना लालबर्रा बताया एवं राजिक हुसैन उर्फ राजू टेलर निवासी अमोली (लालबर्रा) जो कि पंच पति है के कहने पर अवैध लाभ कमाने के उद्देश से लोगो को कम रुपयो पैसों पर अधिक रुपया पैसे देने का लालच देकर सट्टा पट्टी के अंको पर रूपये का दांव लगवाकर हार जीत का खेल खिलाने की बात स्वीकार किया तथा मैं सट्टा पट्टी लिखता हूँ तो राजिक हुसैन मुझे धंधा के हिसाब से कमीशन देता है आज सट्टा पट्टी लगवाई के मेरे पास 435 रुपये व सट्टा पट्टी जिसमें नागपुर कल्याण व उनके सट्टा अंक व रुपये लिखे हैं। ओमप्रकाश मेश्राम व राजिक हुसैन उर्फ राजू टेलर का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 4 क पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट एवं 109 भादवि. का पाये जाने से व आरोपी के पास से एक नीले रंग की डाट पेन , एक कागज की सट्टा पट्टी एवं नगदी 435 रूपये मिले, प्रकरण के अन्य आरोपी राजिक हुसैन उर्फ राजू टेलर की पता तलाश किया जो नहीं मिला फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है।

तीसरा मामला ग्राम गणेशपुर चौक का है 21 मार्च मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर ग्राम गणेशपुर में दबिश दिया, एक व्यक्ति ग्राम गणेशपुर चौंक मे अवैध लाभ कमाने के उध्देश्य से कागज पर सट्टा पट्टी के अंको पर डाट पेन से अंक लिखकर ग्रामीणजनो से रूपये पैसो का दांव लगवाकर हारजीत का सट्टा खिलवाकर अवैध लाभ अर्जित करते मिला जिसने अपना नाम इकलाख अली पिता छोटे मियां उम्र 35 वर्ष निवासी गणेशपुर थाना लालबर्रा बताया आरोपी इकलाख अली का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 4 क पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट का पाये जाने से आरोपी इकलाख के पास से एक डाट पेन, एक कागज में लिखी सट्टा पट्टी एवं नगदी 485 रूपये मिले जो समक्ष गवाहान के जप्त कर कब्जा गिरफ्तार किया।

चौथा मामला जाम का है जहां से भी सट्टा खिला रहे व्यक्ति को दबोचा गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मार्च को अवैध सट्टा खिलाये जाने संबंधी सूचना मिलने पर बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर दबिश दिया जो एक व्यक्ति ग्राम जाम में अपने घर सामने अवैध लाभ कमाने के उध्देश्य से कागज पर सट्टा पट्टी के अंको पर डाट पेन से अंक लिखकर लोगो से रूपये पैसों का दांव लगवा रहा था जिसने अपना नाम सुरेश डोंगरे उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नं.11 जाम थाना लालबर्रा बताया व अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 4 क पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट का पाये जाने से आरोपी सुरेश के पास से एक डॉट पेन, एक कागज में लिखी सट्टा पट्टी, जिसमें ऊपर कल्याण बाजार, नागपुर बाजार व अंक लिखे हुये व नगदी 1277 रूपये मिले, जिन्हें जप्त किया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

इनका कहना है-

अवैध सट्टा पट्टी लिखने- खिलाने की कार्रवाई बेलगांव, धरपीवाड़ा, गणेशपुर और जाम निवासी 4 व्यक्तियों पर धारा 4 क पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत एवं अमोली निवासी पर 109 के तहत कार्रवाई की गई है जो कि फरार है। इस प्रकार की कार्रवाई सूचना मिलने पर निरंतर जारी रहेगी।

अमित भावसार
थाना प्रभारी लालबर्रा।

Posted on

March 24, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top