pub-1657030687483830

शराबी शिक्षक निलंबित… नशे में बच्चों से करता था मारपीट, पढ़ाने के बजाय कक्षा में सोता था, बच्चों को स्कूल जाने से लगता था डर

Posted on

March 4, 2023

by india Khabar 24

जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़


जांजगीर-चांपा/जिले के नवागढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला धाराशिव (रोगदा) में पदस्थ एलबी शिक्षक दिनेश्वर प्रसाद सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। ग्रामीणों ने 27 फरवरी को जनदर्शन में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से शिक्षक दिनेश्वर प्रसाद की शिकायत की थी।
ग्रामीणों कलेक्टर से कहा था कि दिनेश्वर प्रसाद सिदार शराब पीकर स्कूल आता है, नशे में बच्चों से मारपीट करता है और क्लास रूम में पढ़ाने के बजाय सोता रहता है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि शिक्षक अक्सर स्कूल में अनुपस्थित रहता है। जिसके बाद कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। जांच में शिक्षक दिनेश्वर प्रसाद सिदार का नियमित रूप से स्कूल से अनुपस्थित रहना और शराब पीकर स्कूल आना पाया गया।
आरोपी शिक्षक का शराब पीते हुए वीडियो और नशे में कक्षा में सोते हुए फोटो उपलब्ध।
आरोपी शिक्षक का शराब पीते हुए वीडियो और नशे में कक्षा में सोते हुए फोटो उपलब्ध।
ग्रामीणों ने 27 फरवरी को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। दिलेश्वर सिदार सहायक शिक्षक (एल.बी) शासकीय प्राथमिक शाला धाराशिव रोगदा में पदस्थ है। शिक्षक पर स्कूल का माहौल खराब करने का आरोप गांववालों ने लगाया था। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्कूल जाकर मामले की शिकायत की, शिक्षक को भी समझाया, लेकिन हर बार आरोपी शिक्षक पालकों से कहता था कि जो करना हो कर, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
लोगों ने बताया कि शिक्षक अक्सर स्कूल 11 से 12 बजे के बीच में आता था और उपस्थिति पंजी पर साइन कर 2 से 3 बजे के बीच चला जाता था। वहीं आरोपी शिक्षक का शराब पीते हुए वीडियो और शराब के नशे में कक्षा में सोते हुए फोटो भी मौजूद है।
बीईओ ने जांच में ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया।
बीईओ ने जांच में ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया।
शिकायत की जांच के बाद शिक्षक को किया गया निलंबित
बीईओ नवागढ़ को जांच के लिए कहा गया था, जिसके बाद जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसमें संबंधित शिक्षक दिलेश्वर प्रसाद सिदार द्वारा शराब पीकर आना, अनियमिति रूप से उपस्थित रहना और शराब सेवन करने शाला से चले जाने संबंधी ग्रामीणों द्वारा शिकायत सही पाई गई हैं।
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के तहत निलंबित शिक्षक के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत मानते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में दिलेश्वर प्रसाद सिदार का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ में नियत रहेगा। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

March 4, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top