मानपुर/उमरिया
विवाह के 5 दिन पहले मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम डोड़का के तलवा टोला निवासी पुष्पा पिता कताहुर चर्मकार उम्र 22 वर्ष ने कमरे के अंदर फंदे में झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
बताया जाता है कि इस मामले की खबर परिजनों को सुबह तब हुई जब देर तक युवती अपने कमरे से बाहर नही निकली,बाद में कमरे में देखा गया तो युवती ने आत्मघाती कदम उठाकर मौत को गले लगा लिया था।
घटना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी सम्बंधित थाना मानपुर पुलिस को दी,जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और पीएम आदि की कार्यवाही कर मर्ग कायमी की है।
वही मानपुर टीआई सुंदरेश मरावी का कहना है कि पीएम उपरान्त अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
युवती ने किन कारणों से आतमघाती कदम उठाया है,फिलहाल साफ नही है,हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।चार भाई बहनों में सबसे छोटी पुष्पा के इस तरह आतमघाती कदम उठाने से पूरे परिवार में मातम पसरा है,वही गांव भी शोकाकुल है।
विजय द्विवेदी संवाददाता




