जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा/जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023 के अवसर पर आज आयोजन के तीसरे दिन के क्रम में हाईस्कूल मैदान परिसर में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही हाई स्कूल मैदान परिसर में आज दोपहर 3 बजे दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय पामगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत की प्रस्तुति, शाम 7.30 बजे से नितिन दुबे सुपर स्टार नाइट का कार्यक्रम , शाम 9 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम के तहत कुंवर जावेद कोटा, राजस्थान गीत गजल मुक्तक रंजीत सिंह राणा भीलवाड़ा, राजस्थान ओज मीर अली मीर रायपुर छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ी गीतकार, शशिकांत यादव, देवास, मध्य प्रदेश ओज, सपना सोनी दौसा, राजस्थान गीत गजल, कृष्णा भारती नांदघाट छत्तीसगढ छत्तीसगढी हास्य व्यंग रमेश मुस्कान आगरा हास्य व्यंग्य द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी
उल्लेखनीय है कि जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023 का विधिवत समापन समारोह आज अपराह्न 4 बजे हाई स्कूल मैदान जांजगीर में डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य आतिथ्य में होगा।
इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट



