pub-1657030687483830

जिले के थाना गोहरगंज पुलिस द्वारा चलाया गया। हेलमेट एवं यातायात नियमों के संबंध में जन जागरूकता अभियान।

Posted on

December 29, 2022

by india Khabar 24

जिले के थाना गोहरगंज पुलिस द्वारा चलाया गया। हेलमेट एवं यातायात नियमों के संबंध में जन जागरूकता अभियान

रायसेन/- जिले में बीते दिन गुरुवार 29 दिसंबर 2022 को जहां पर जिले के थाना गौहरगंज में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के दिशा निर्देशन में संपूर्ण रायसेन जिले में इन दिनों वृहद स्तर पर नशे के विरुद्ध एवं यातायात संबंधी जन जागरूकता अभियान संपूर्ण थाना क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं। जिन का प्रमुख उद्देश्य समाज में नशे के कारण हो रहे दुष्प्रभावों एवं नशा मुक्त समाज नशे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात जन जागरूकता के अभाव में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इसी क्रम में आज दिनांक को थाना गोहरगंज अंतर्गत थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आरके चौधरी एवं समस्त थाना स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक अवध किशोर प्रधान आरक्षक राम मनोहर बोहरे बृजेश आशीष आदि स्टाफ द्वारा कस्बा गोहरगंज 34 मील नेशनल हाईवे प्रमुख चौराहों पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जाकर।आम नागरिकों तथा दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों को यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में दो पहिया वाहन चालकों को प्रमुखता से हेलमेट का डेमो दिया जाकर।हेलमेट लगाने के फायदे एवं ना लगाने से होने वाले नुकसान के संबंध में अवगत कराया गया। तथा समस्त नागरिकों से यह अपेक्षा की गई।कि अधिक से अधिक हेलमेट लगाने संबंधी जन जागरूकता का प्रचार प्रसार करें। नशे में वाहन बिल्कुल ना चलाएं।अपने परिजनों बच्चों को बिना हेलमेट बाइक ना चलाने दें। पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट पेट्रोल ना दें। बिना हेलमेट घर से मोटरसाइकिल लेकर ना निकले इत्यादि ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। यह तभी संभव है। जब समस्त नागरिक इस मुहिम को सफल बनाएं पालन ना करने की दशा में नियमानुसार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया जाकर नशाखोरी के संबंध में व होने वाले नुकसान सामाजिक दुष्प्रभावों इत्यादि की जानकारी दी गई
पुलिस अधीक्षक रायसेन ने बताया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि हम प्रत्येक स्तर पर लोगों को यातायात नियम हेलमेट की अनिवार्यता नशा मुक्ति एवं इसके दुष्प्रभाव नशे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं इत्यादि का मैदानी स्तर पर प्रचार प्रसार चल रहा है। जिससे कि आम नागरिक यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहेंगे यह अभियान संपूर्ण जिले में वृहद स्तर पर निरंतर जारी है। तथा प्रत्येक नागरिक से अपेक्षा की जाती है कि वह इस अभियान का हिस्सा
इनका कहना है।
हमारे द्वारा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निरंतर चेकिंग के दौरान यातायात के नियमों का पालन करने के लिए। जन जागरूकता अभियान जारी है।
(थाना प्रभारी उप निरीक्षक आर के चौधरी थाना गोहरगंज)
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/ गोहरगंज

Posted on

December 29, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top