pub-1657030687483830

कोरोना महामारी के मद्देनजर कलेक्‍टर ने जारी की एडवायजरी कोरोना से बचाव हेतु पूर्ण सतर्कता एवं एहतियात बरतने कलेक्‍टर ने की अपील

Posted on

December 23, 2022

by india Khabar 24

शहडोल मध्यप्रदेश

शहडोल 23 दिसम्‍बर 2022- कोरोना महामारी संक्रमण के मद्देनजर पूर्ण सतर्कता एवं एहतियात बरतने की आम जनमानस से अपील करते हुए कलेक्‍टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा है कि पूर्व की भॉति सतर्कता बरतने की आवश्‍यकता है जिससे कोरोना महामारी संक्रमण से लोग सुरक्षित हो सकें। उन्‍होंने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को ध्यान में रखकर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिलेवासियों के लिये एडवायजरी भी जारी की है और कहा है कि आवश्‍यकता पड़ने पर सीआरपीसी की धारा-144 के तहत गाइडलाइन भी जारी की जायेगी कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने और उससे बचाव के लिये जिला प्रशासन द्वारा एडवायजरी जारी कर कहा गया है कि जिलेवासी भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें तथा मास्क का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग के सिद्धांत का पालन करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का अवश्य उपयोग करें, सेनेटाइजर अथवा साबुन से बार-बार हाथ साफ करें कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम जाँच केन्द्र पर जाकर कोरोना की जाँच कराएँ पॉजिटिव पाए जाने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार होम आईसोलेशन अथवा अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज कराएँ

कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ0 आर एस पाण्‍डेय एवं जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि पूर्व की भॉति कोरोना महामारी से बचाव के लिये आवश्‍यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले के सभी ऑक्‍सीजन प्‍लांट चालू हालत में रहे इसका विधिवत निरीक्षण किया जाए। स्‍वास्‍थ्य संस्‍थाओं में दवाईयां, बेड, ऑक्‍सीमीटर, ऑक्‍सीजन सिलेण्‍डर, एम्‍बुलेंस, सेनेटाइजर, कोरोना टेस्टिग के लिये आवश्‍यक उपकरण एवं थर्मल स्‍क्रीनिंग तापमापी, वेंटिलेटर, पृथक वार्ड व अन्‍य आवश्‍यक तैयारियां कर लें जिससे आवश्‍यकता पड़ने पर कोरोना महामारी से निपटने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्‍टर ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि पूर्व सतर्कता एवं सावधानी ही कोरोना महामारी से बचने का सर्वोत्‍तम उपाय है सभी जन प्रतिनिधि, जनमानस, इलेक्‍ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया, समाजसेवी, स्‍वय सेवी संस्‍था मिलकर अपनी सहभागिता निभाए जिससे जिले में कोरोना महामारी का संक्रमण न हो सकें। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

December 23, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top