रायसेन
रायसेन/- जिले में बीते दिन मंगलवार 20 दिसम्बर 2022 को जहां पर मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप योजना मध्यप्रदेश सरकार की एक फ्लैगशिप इनिशिएटिव स्कीम है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को अपना कौशल बढ़ाने प्रोफेशनल वातावरण में कार्य करने और मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में प्रदेश के विकास में योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा। इसके लिए 19 से 29 वर्ष की आयु तक के युवा एमपी आनलाईन के माध्यम से आज दिन बुधवार 21 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते है। जहां पर
आवेदक युवा पिछले 2 वर्षो से किसी भी विषय में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से स्नातक स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए। इंटर्नशिप में चयनित होने पर मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र प्रदेश में सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों में जमीनी स्तर पर तथा सामुदायिक गतिशीलता सर्वेक्षण सूचना प्रसार आदि के क्षेत्रों में कार्य करेंगे। जिसके लिए उन्हे 8000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्राप्त होगा। आवेदन के माध्यम से किए जा रहे हैं।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।




