रायसेन मध्यप्रदेश
रायसेन/-जिले में बीते दिन शनिवार 26 नवंबर 2022 को जिले के थाना उदयपुरा क्षेत्र का मामला प्रकाश में आया है। जहां पर मुखबिर की सूचना मिलने पर बताए अनुसार। थाना उदयपुरा की पुलिस टीम साथ में थाना प्रभारी एम एल भाटी द्वारा दो साक्षीयों को लेकर घटनास्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंची। जहां पर मौके से पुलिस ने लक्ष्मण धाकड़ के निवास घर के पास कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपयों से हार जीत का दाव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेलते हुए दिखें। जिनको पुलिस स्टाफ से उप निरीक्षक राम सिंह ठाकुर उप निरीक्षक संतोष सिंह उप निरीक्षक अशोक तिवारी एएसआई उदल सिंह गुर्जर एवं साथ में अन्य साथियों की मदद से जुआ खेलते हुए। पुलिस ने जुआड़ियों की घेराबंदी कर धर दबोचा। जहां जुआ खेलते हुए। चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। नाम पूछने पर एक लक्ष्मण धाकड़ पिता परम धाकड़ उम्र 36 साल निवासी वार्ड क्रमांक 9 उदयपुरा दूसरा विष्णु पिता भैया लाल यादव उम्र 61 साल निवासी हनुमान मंदिर उदयपुरा तीसरा व्यक्ति भूरालाल आदिवासी पिता जसराज सिंह आदिवासी उम्र 56 साल निवासी ग्राम पचामा एवं चौथा व्यक्ति रामस्वरूप आदिवासी पिता लक्ष्मण सिंह आदिवासी उम्र 56 साल बम्होरी का होना बताया। जहां पर पुलिस द्वारा खाना तलाशी चेक करने पर आरोपी के कब्जे से 4600 रुपये एवं साथ में ताश के 52 पत्ते समक्ष राहगीर एवं साक्षीयों के समक्ष विधिवत जप्त कर। घटनास्थल से पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को थाना उदयपुरा में लाकर अपराध पंजीबद्ध किया गया। जहां पर धारा 4 का जुआ एक्ट बाद जुर्म जमानती होने पर जमा।जुआड़ी सटोरियों की धरपकड़ कार्रवाई को लेकर थाना उदयपुरा क्षेत्र में मचा हड़कंप। समाजसेवियों में खुशी का माहौल। नगर में जन चर्चा है।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/ उदयपुरा।





