
रायसेन मध्यप्रदेश
रायसेन/- जिले में बीते दिन शनिवार 19 नवम्बर 2022 को रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के कस्बा बम्होरी में कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी भूमि के सर्वे हेतु ड्रोन फ्लाई के कार्यों का निरीक्षण किया गया। यह कार्य सर्वे ऑफ इंडिया की टीम द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर श्री दुबे ने सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के साथ ड्रोन फ्लाई के संबंध में विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा अधीक्षक भू अभिलेख श्री विजय सिंह सराटिया को सर्वे कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम सिलवानी रवीश श्रीवास्तव तहसीलदार सिलवानी रामजीलाल वर्मा सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। जहां पर कवरेज करते हुए राजेश साहू की रिपोर्ट
Views: 101



