लालबर्रा।
मंगलवार १ नवंबर को मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस के मौके पर एक दिन के प्रवास पर लालबर्रा पहुंचे बालाघाट सिवनी जिले के सांसद डा ढ़ालसिंह बिसेन से गढ़वाल समाज लालबर्रा के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। यह मुलाकात सांसद प्रतिनिधि एवं ग्राम पाथरसाही के उपसरपंच विनय ठाकुर के निवास स्थान ग्राम पाथरशाही में की गई। भेंट करने के उपरान्त प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन सांसद श्री बिसेन को सौंपा जिसे स्वीकारते हुए उन्होंने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। सभी मांगें गढ़वाल समाज मंगल भवन से संबंधित थी जिसमें भवन के बाउन्ड्रीवॉल, हैण्डपम्प, सीमेंट रोड एवं बिजली पोल हेतु सांसद निधि से राशि स्वीकृत करने की मांग की गई थी।
प्रतिनिधि मंडल में हरिशंकर बनवारी जनपद सदस्य, लिखीराम हरिन्द्रवार, प्रदीप सूर्यवंशी, पिन्टू नागेश्वर, अनिरूद्ध बेलजी, शरद धानेश्वर, आकाश नागेश्वर, डामेन्द्र धानेश्वर आदि शामिल थे।





