pub-1657030687483830

कलेक्टर ने कुंडम विकासखंड के तीन स्कूलों का किया
निरीक्षण, लापरवाही पर कार्यवाही करने के दिये निर्देश

Posted on

October 19, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज कुंडम विकासखंड के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला फिफरी पहुंचकर बच्चों से उनके पढ़ाई- लिखाई व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा तथा एक शिक्षिका के अनुपस्थिति पर उनके एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये, वहीं एक दिन का वेतन काटने को कहा। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को भी मध्यान्ह भोजन संबंधी कार्यों में लापरवाही के कारण कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने हाईस्कूल तिलसानी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय में साफ-सफाई न होने के साथ स्वच्छ टॉयलेट न होने पर नाराजगी जाहिर की, वहीं शाला के दो शिक्षिका श्रीमती भागवती कुंजाम व श्रीमती रंजना प्रजापति के अनुपस्थिति पर उनके एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये और उनके एक दिन का वेतन काटने को कहा। इसी प्रकार साफ-सफाई न होने पर वहां के चपरासी को हटाने के निर्देश दिये। संपूर्ण विद्यालय मे अव्यवस्था के कारण तथा विशेष रूप से शिक्षकों व बच्चों की अनुपस्थिति तथा साफ-सफाई न होने आदि के कारण वहां के प्रभारी प्राचार्य के दो वेतन वृद्धि रोकने, उन्हें सस्पेंड करने को कहा साथ ही वहां दूसरे प्राचार्य की पदस्थापना करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने दसवीं कक्षा तथा छटवीं कक्षा के विद्यार्थियों से उनके समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली तथा कक्षा छटवीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी में कुछ स्पेलिंग भी पूछे जो बच्चे सही उत्तर दिये उन्हें चॉकलेट भी प्रदान किये। कक्षा छटवीं में कुछ बच्चों को अंग्रेजी किताब भी नहीं मिलने पर प्रभारी प्राचार्य पर नाराजगी जाहिर की। बच्चों ने फर्नीचर, साईकिल, स्वच्छ पानी, किताबें, कंप्यूटर शिक्षक आदि की मांग की। कंप्यूटर शिक्षक श्री राहुल जो कि नहीं पढ़ाते हैं उन्हें भी नोटिस देने को कहा। कलेक्टर ने कुंडम के उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक गुणवत्ता का जायजा गणित के सवाल कराकर लिये। उत्कृष्ट विद्यालय कुंडम में कक्षाओं में टाईल्स लगाने, साफ-सफाई रखने, बाउंड्री बॉल प्रस्तावित करने, विद्यालय में शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बच्चों से चर्चा के दौरान बच्चों ने बताया कि छत रिपेयर हों, सारी खिड़कियां खुली हों, अच्छे से पढ़ाई कराने व प्ले ग्राउंड की मांग की। शिक्षक योगेश गोहिया व आशा प्यासी को बच्चों ने अच्छे शिक्षक बताने पर उन्हें प्रशंसा पत्र दिये। वहीं ललित बघेल, वेदी लाल झारिया के नही पढ़ाने पर कारण बताओं सूचना पत्र दिये। अंग्रेजी शिक्षक रामप्रसाद झारिया के पास कोई लेशन प्लान नहीं होने के कारण उन्हें भी एससीएन जारी करने को कहा, प्रभारी प्राचार्य की लापरवाही पर उनके एक वेतन वृद्धि काटने के साथ एक सप्ताह का वेतन काटने को कहा तथा प्राचार्य को बदलने के निर्देश दिये। कुंडम के स्कूलों में अव्यवस्था के कारण बीईओ श्री पीएस मरावी को तत्काल हटाने के निर्देश दिये। वहीं उन्हें कारण बताओ नोटिस व वेतन वृद्धि रोकने को कहा। स्कूल में साफ-सफाई नहीं होने पर भृत्यों को भी कारण बताओ नोटिस देने को कहा।

पशु उपकेन्द्र व उपस्वास्थ्य केन्द्र तिलसानी का किया निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने पशु उपकेन्द्र व उपस्वास्थ्य केन्द्र तिलसानी का निरीक्षण किया। पशु उपकेन्द्र में डॉ. की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की वहीं उपस्वास्थ्य केन्द्र में डिलेवरी प्वाइंट को देखा तथा उपस्थित नर्स से इस संबंध में चर्चा भी किया। निरीक्षण के दौरान प्रसूता से बात कर उनके तथा बच्चे के स्वास्थ्य बारे मे भी जानकारी ली।

Posted on

October 19, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top