
शहडोल मध्यप्रदेश
शहडोल 10 अक्टूबर 2022 – रक्त कोष प्रभारी डॉ0 सुधा नामदेव ने जानकारी दी है कि मां करणी रक्तदान सेवा समिति के तत्वाधान में जनपद पंचायत सोहागपुर ग्राम अमरहा में महाराणा प्रताप पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल अमरहा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में लोगांे ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाकर रक्तदान किया। लोगो ने कहा कि मानवता के इस कार्य में जुड़कर मन प्रफुल्लित है। सभी को इस महान कार्य का हिस्सा बनना चाहिए क्योंकि किसी के अमूल्य रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है तथा 18 से अधिक आयु के लोग जिनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक है वह रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान शिविर में कुल 53 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया साथ ही भानु प्रताप सिंह चौहान, अनिल सिंह, शिवम कोल, संजय महारा दसरथ कोल, इंजी. सोमकान्त सिंह राजपूत,अमर सिंह, राजकुमार, अंशू सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रक्तकोष प्रभारी डॉ. सुधा नामदेव द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया।
संवाददाता सोनाली ठाकुर




