pub-1657030687483830

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति अमोली में पंचमी पर हुआ भव्य महाआरती का आयोजन

Posted on

October 1, 2022

by india Khabar 24

लालबर्रा/ बालाघाट।

शारदेय नवरात्रि पर्व की बालाघाट जिला के लालबर्रा नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी धूम मची हुई है। मां जगतजननी आदिशक्ति की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लालबर्रा तहसील क्षेत्र के ग्राम अमोली में स्थापित मातारानी के दरबार में नवरात्रि पर्व के पांचवे दिवस मां दुर्गा उत्सव समिति अमोली के द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। समिति पदाधिकारी व नवयुवक सदस्यों द्वारा बताया गया कि नवरात्रि के प्रथम दिन माँ की मूर्ति स्थापना कर सुबह शाम पाठ व आरती का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पंचमी को मां दुर्गा का पांचवां रूप स्कन्दमाता की महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के प्रत्येक घर से महिलाओं व बालिकाओं द्वारा आरती लाई गई व मातारानी की आरती उतारी गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी भक्तजनों को मातारानी के महाप्रसाद का वितरण किया गया। भव्य महाआरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रृद्धालुओं ने मातारानी की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। नवमी के दिन नगर भोज का आयोजन होगा, उसके दूसरे दिन दशहरा चल समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा। जिसमें भव्य व आकर्षक झांकियां होंगी, चल समारोह अमोली से प्रारंभ होकर जुलूस के रूप में लालबर्रा बस स्टैंड होते हुए वापस अमोली पहुंचेगा, जहां दसानन (रावण)का पुतला दहन किया जाएगा व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। उक्त सभी कार्यक्रमों में अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने की है।

प्रकाश चौहान
लालबर्रा/ बालाघाट।

Posted on

October 1, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top