pub-1657030687483830

12 राशियों का फल

Posted on

September 28, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 28 सितंबर, बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। आज स्वाति नक्षत्र पूरे दिन रहेगा।स्वाति नक्षत्र के योग से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:17 से से 01:46 तक रहेगा। आज ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में होने से आज मेष राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा। कर्क राशि को सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए तरक्की वाला दिन है और धनु राशि वालों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इनके अलावा मकर और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा

डॉ चंद्रशेखर शास्त्री महाराज के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी और आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उसका फैसला आपके हाथ में हो सकता है। इसलिए प्रयासरत रहें।
नेगेटिव- अपने कार्यों में ही मस्त रहें। किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़े। वरना तनाव के अलावा और कुछ हासिल नहीं होने वाला है। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने में आपको विशेष प्रयास करना पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में आपकी कार्यप्रणाली और ध्यान देने से कुछ सुधार अवश्य आएगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से उचित आर्डर भी मिलने की संभावना है। नौकरी के सिलसिले में टूर पर जाने का प्लान बनेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक लगाव गहरा होगा।
स्वास्थ्य- खुद के प्रति लापरवाही करने से की वजह से सेहत पर असर पड़ सकता है। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था आपके प्रयासों से सुखद बनी रहेगी। किसी भी सरकारी मामले को हल करने का अनुकूल समय है। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बनने पर वाद-विवाद करना उचित नहीं है। इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि की वजह से चिंता रहेगी। परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या हल भी हो जाएगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी विशेष कार्य को लेकर बनाई गई योजनाएं क्रियान्वित होंगे। अपनी फाइलें व डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कोई उनका दुरुपयोग कर सकता है। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। जो कि आपके प्रमोशन में सहायक भी रहेंगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक सुकून मिलेगा।
स्वास्थ्य- मौसम का प्रतिकूल असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। और उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- दिन का कुछ समय प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के साथ जरूर व्यतीत करना चाहिए। इससे आपको कई उत्तम जानकारियां हासिल होगी। आप आत्मिक और मानसिक सुकून भी महसूस करेंगे। परिवार के साथ कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- संपत्ति संबंधी किसी भी गतिविधि को बहुत अधिक ध्यान से करने की जरूरत है। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। कहीं भी पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर गौर अवश्य करें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ ना कुछ उलझने ही रहेगी। हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल हो जाएंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति पब्लिक प्लेस पर बहुत ही सावधानी बरतें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रहेगी। परंतु परिवार को अधिक समय ना दे पाने से आपको परिवार जनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परंतु व्यवस्थित दिनचर्या तथा खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी। किसी विशेष कार्य के प्रति की गई मेहनत के आपको लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे। किसी से कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आपसी सामंजस्य द्वारा निपटारा करने का उचित समय है।
नेगेटिव- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें तथा अपने व्यक्तिगत दिनचर्या में ही ध्यान दें। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों के संपर्क में आने से भी परहेज करें। कोई भी निर्णय लेते समय दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना फायदेमंद साबित होगा।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों के साथ मेल जोल रखें, आज कोई नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। आपने कोई भी महत्वपूर्ण प्लान सीक्रेट रखें। दूसरों से शेयर करना आपके लिए मुसीबत खड़ी करेगा। ऑफिस मेल सहयोगियों के साथ मौज मस्ती भरा समय रहेगा।
लव- परिवार जनों के साथ मौज मस्ती में खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। आपकी भावनाओं की कद्र की होगी।
स्वास्थ्य- अधिक कार्यभार और थकान का असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। वैसे स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- आपको अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने से बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सफलता मिलेगी। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- किसी पारिवारिक सदस्य की ही नकारात्मक स्वभाव की वजह से कुछ टेंशन बनी रहेगी। इस समय वाणी और गुस्से पर काबू रखें। युवा वर्ग मौज मस्ती और दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर के अपने कैरियर के साथ लापरवाही ना करें।
व्यवसाय- मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। तथा बेहतरीन आर्डर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी में किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना लें, कोई इंक्वायरी हो सकती है। और आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
लव- घर का वातावरण सुखद बनाए रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- योगा और मेडिटेशन करें। तथा सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में वरिष्ठ तथा बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य ले। इससे आप बेहतरीन निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में उलझने से आप की मानहानि संभव है। विद्यार्थी लोग मनोरंजन के साथ-साथ अपने पढ़ाई के प्रति भी ध्यान दें। किसी को भी पैसा उधार देने से परहेज करें। अपने फिजूल के खर्चे पर काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में बहुत अधिक मेहनत बनी रहेगी। परंतु साथ ही निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। टैक्स से संबंधित काम उलझ सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल सामंजस्य पूर्ण रहेगा। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात सारे तनाव को दूर करेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से नजला, जुखाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के संपर्क आपको नई दिशा प्रदान करेंगे। और आपको सकारात्मक भी बनाएंगे। अध्यात्म के प्रति रुचि रखना आपके स्वभाव को और अधिक विनम्र बनाएगा। युवा वर्ग की अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर भरपूर मेहनत करें। इसका बेहतर परिणाम मिलने वाला है।
नेगेटिव- बेहतर होगा की अपने सभी निर्णय खुद ही ले। दूसरों की बातों में बिना सोचे-समझे विश्वास कर लेना आपके लिए परेशानी खड़ी करेगा। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। तथा गलत कार्यों के प्रति ध्यान ना दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ ना कुछ चुनौतियां बनी रहेगी। एक के बाद एक परेशानियां आएंगी। पर धीरे-धीरे हल भी मिलता रहेगा। विस्तार संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करें, परिस्थितियां अनुकूल है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियों को समय रहते सुलझा लें।
स्वास्थ्य- ज्यादा सोच-विचार करने व तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब जैसी समस्याएं रहेंगी। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपने राजनैतिक अथवा सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें। ये संबंध आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे। तथा कार्यों में चल रहे व्यवधान भी दूर होंगे। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू अथवा प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की मौज मस्ती पर अंकुश लगाना जरूरी है। साथ ही फालतू खर्चों पर अंकुश लगाएं। किसी के साथ भी वाद-विवाद अथवा कहासुनी जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके मान-सम्मान पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधित व्यवसाय बेहतरीन सफलता प्रदान करेंगे। आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय आपको ही हासिल होगी। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।
लव- संबंधियों तथा मित्रों के साथ मेल मुलाकात होगी। संतान के करियर संबंधी भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। समय-समय पर आराम भी लेते रहे। और फीजियोथेरैपी भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- आपकी दिनचर्या और कार्यप्रणाली व्यवस्थित रखने से अधिकतर काम यथा समय पर पूरे हो जाएंगे।। रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा, परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव- अपने लक्ष्य पर फोकस रहे। क्योंकि मन में कुछ भटकाव जैसी स्थिति रहेगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें। सामाजिक क्रियाकलापों में भी शामिल बने रहना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है ऑफिस मे आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली की वजह से कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती हैं।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सकारात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- खानपान तथा दिनचर्या के प्रति लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह रह सकती हैं। एलर्जी और यूरिन इन्फेक्शन जैसी स्थिति भी बन रही है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- निवेश करने की योजना है तो तुरंत उसे क्रियान्वित करें। घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। तथा सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना, तथा एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा।
नेगेटिव- अपनी इच्छा के विपरीत कोई कार्य होने से कुछ चिड़चिड़ापन जैसा स्वभाव रहेगा। परंतु अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। कभी-कभी ज्यादा सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें।
व्यवसाय- इंश्योरेंस, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां बन रही हैं। हालांकि प्रतिस्पर्धा की अधिकता से तनाव बना रहेगा। परंतु आपकी सूझबूझ से हल भी निकल आएंगे। सरकारी सेवारत लोगों को किसी गलती की वजह से उच्चाधिकारियों से फटकार मिल सकती हैं।
लव- घर परिवार में खुशहाली तथा सामान्य से पूर्ण वातावरण रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान तथा तरोताजा बनाएगी।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन जैसी समस्याएं रहेंगी। महिलाओं को अपने सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- किसी भी कार्य को जल्दबाजी और लापरवाही में करने की बजाय पहले उससे संबंधित उचित सोच-विचार कर ले। इससे आपको उत्तम रिजल्ट प्राप्त होंगे। आप अपनी सूझबूझ द्वारा किसी उलझन का समाधान पाने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- समय के अनुसार अपने स्वभाव और व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। गुस्से और जिद की वजह से संबंधों में दिक्कत आ सकती है। रिश्तों की मर्यादा का ध्यान रखें। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में दूसरों पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है इसलिए अपने निर्णय को ही तवज्जो दें। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली लाभदायक की स्थितियां बनाएगी। ऑफिस का माहौल सामान्य ही रहेगा।
लव- दंपतियों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। परंतु समझदारी से काम लेने से संबंध मधुर हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। इंफेक्शन जैसी स्थितियों से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और शांति बनाकर रखने से समय सुगम हो जाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। तथा परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- अति आत्मविश्वास भी उचित नहीं है। इस वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। घर वरिष्ठ सदस्य की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। काल्पनिक बातों पर ध्यान ना देकर यथार्थ पर विश्वास रखें। और अपनी दैनिक गतिविधियों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में किसी भी तरह के उधारी या लेनदेन ना करें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में बेहतरीन डील फाइनल होगी। ऑफिस में एक छोटी सी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी सहन करने पड़ सकती हैं, सावधान रहें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल रहेगा। तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन और परिवारजनों के साथ भी व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- शरीर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं बनी रहेगी। व्यायाम पर पूरा ध्यान दें। मेडिटेशन भी करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

Posted on

September 28, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top