
राशिफल
आज 15 सितंबर, गुरुवार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 11.00 तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी।आज षष्ठी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। गुरुवार को दिन भर कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से पद्म नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:53 से 03:24 तक रहेगा।आज ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृष में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध ग्रह कन्या में (वक्री), सूर्य और शुक्र सिंह राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में होने से आज निवेश मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आर्थिक लिहाज से वृष राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। मिथुन राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। कन्या राशि वाले लोग रुकावट के बावजूद जरूरी काम निपटा लेंगे। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं। इनके अलावा अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा
डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री महाराज के अनुसार 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- आज आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी हो सकती हैं। जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। आज किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं के व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अभी खुद को साबित करने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है। अपनी गतिविधियों को किसी से भी शेयर ना करें। अगर लोन लेने की स्थिति बन रही है, तो जल्द बाजी ना करें और उससे संबंधित उचित सोच विचार अवश्य कर लें।
व्यवसाय- नए काम की शुरुआत होगी। उसमें ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें और मेहनत करते रहे। निकट भविष्य में जल्दी ही आपको कामयाबी मिलेगी। जोखिम भरे कामों में ज्यादा पैसा ना लगाएं। नौकरीपेशा लोग टारगेट हासिल कर लेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लेकिन प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम के विपरीत दिनचर्या ना रखें।खांसी जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज इसका उचित उपाय हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। किसी अध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। सफलता हासिल करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। परंतु किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। इससे आप के मान सम्मान पर आंच सकती हैं। आर्थिक मामलों में कुछ नुकसान की स्थिति भी बन रही है। कोई भी लेनदेन सावधानी से करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली बेहतर बनी रहेगी। किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें, अन्यथा बुरी तरह फस सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने में कुछ परेशानियां आएंगी। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति से राहत पाने के लिए मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन – पॉजिटिव- अपनी मेहनत और योग्यता से आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। कोई समस्या भी हल होगी। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे और सफल भी होंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ के कार्यों में खर्चा बढ़ेगा। कभी-कभी गुस्से व ज़िद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। कोर्ट केस संबंधी मामले उलझ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें।
व्यवसाय- बिजनेस में नया प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य मे सफलता दायक रहेंगे। विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। सरकारी नौकरी में चल रही समस्या का निवारण होगा।
लव- पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर सबको प्रसन्नता तथा नई उर्जा प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में बदलाव की वजह से शरीर में दर्द तथा हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
कर्क – पॉजिटिव- आज आप कुछ दैनिक उलझनों से राहत पाने के लिए एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर समय व्यतीत करें। इससे आप को सुकून मिलेगा। आपकी सोच भी और अधिक सकारात्मक तथा संतुलित होगी।
नेगेटिव- कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। अपने बजट से अधिक खर्चा करने से आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ समय बच्चों के साथ ही व्यतीत करना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में कार्यस्थल पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। नौकरी में टारगेट को पूरा करने का दबाव रहेगा। किसी सीनियर की मदद लेना उचित रहेगा।
लव- परिवार में आपसी सामंजस्य और प्रेमभाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए कुछ समय मेडिटेशन, योगा आदि जैसी गतिविधियों में जरूर लगाएं ।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह – पॉजिटिव- अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल करने का उचित समय है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति भरपूर मेहनत करें। आप भावनात्मक रूप से स्वयं को सशक्त महसूस करेंगे। और अपनी योग्यता और मेहनत से उचित परिणाम भी हासिल कर लेंगे।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर ले। क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए कुछ फैसले बदलने पड़ सकते हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है। वरना आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी और व्हीकल संबंधित बिजनेस की गतिविधियों में बेहतरीन सुधार होगा। राजकीय कामों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। ऑफिस में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध उत्तम रहेंगे।
लव- दांपत्य संबंधों में खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप पूरी उर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- आज का दिन बहुत ही सुखद व्यतीत होगा। रुकावट के बावजूद जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी कार्य आज हल हो जाएगा।
नेगेटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखना जरूरी है। व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों में ही ध्यान दें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में मेहनत की अधिकता रहेगी परंतु परिणाम कम ही हासिल होंगे। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपकी समस्या को हल करेगा। नौकरी में आपको अपनी योग्यता के अनुसार कार्यभार मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित दिनचर्या और खानपान की वजह से गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
तुला – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से तनाव दूर होगा। आपकी सकारात्मक सोच और संतुलित स्वभाव से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य बहुत सावधानी से करें। अपने कार्यों में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने से कुछ चिंता रहेगी। परंतु समय अनुसार सब ठीक भी होता जाएगा। संतान से संबंधित परेशानियों का निवारण में आपका योगदान जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नए काम करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। क्योंकि निजी कामों की वजह से आप बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को विदेश जाने के मौके मिलेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रह सकती है। जिससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ मेल मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई भी निर्णय लेते समय अपने दिल की आवाज सुने। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की उत्तम प्रेरणा देगी। घर में अनुशासित माहौल रहेगा। बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर एकाग्र चित्त रहेंगे।
नेगेटिव- युवा वर्ग को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस समय उन्हें कुछ तनाव रह सकता है। कभी-कभी आपका बहुत ज्यादा अनुशासन बनाकर रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने से बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे। फोन या इंटरनेट के जरीये बिजनेस की कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी।
लव- दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और भीड़ भाड़ में जाने से अपना बचाव रखें। इंफेक्शन की आशंका है। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
धनु – पॉजिटिव- रोजमर्रा की उबाऊ जिंदगी से राहत पाने के लिए कुछ नया करने की सोचेंगे। और सफल भी रहेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई मैं सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। वरना आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। किसी भी बाहरी गतिविधि अभी कोई लाभ नहीं होने वाला है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अजनबी या विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। इसका दुष्प्रभाव आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में मुलाकात का अवसर बनेगा।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखे। खानपान व दिनचर्या संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
मकर – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही कोई समस्या निकट संबंधियों तथा पारिवारिक लोगों के सहयोग से हल होगी। और आप तनाव मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। धार्मिक अथवा आध्यात्म के स्थल पर जाने का प्लान बनेगा।
नेगेटिव- कोई भी छोटा बड़ा निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन अथवा सहयोग जरूर ले। अपने बड़े हुए खर्चों पर कटौती करना नितांत आवश्यक है। थोड़ी सी सावधानी आपको सफलता देगी। मामा पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में चल रही समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। विस्तार संबंधी योजनाओं पर फिर से विचार जरूर करें। संगीत, कला, साहित्य आदि से संबंधित कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
लव- वैवाहिक संबंध ठीक रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों तथा मीडिया से संबंधित गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। इस समय अपने शरीर को उचित आराम देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ – पॉजिटिव- आलस और लापरवाही से दूर रहें। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में सफलता मिलने के योग हैं।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा व्यय की स्थिति बनी रहेगी। बेहतर होगा कि फालतू गतिविधियों में अपना ध्यान ना लगाएं। पड़ोसियों तथा दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर संबंध बिगड़ सकते हैं। शांति और संयम से परिस्थितियां सुलझाएं।
व्यवसाय- व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में आपका वर्चस्व रहेगा। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण आर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी है। ऑफिस में किसी सीनियर ऑफिसर की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है। इसलिए अपने कार्यों के प्रति फोकस रहे।
लव- पारिवारिक व्यवस्था बेहतर होगी। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव और असंतुलित खानपान की वजह से गैस, एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा योगा मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
मीन – पॉजिटिव- वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों से मेल मिलाप द्वारा सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से कैरियर संबंधी बेहतरीन चांस मिलने की संभावना है। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। जल्दबाजी तथा आवेश में कोई काम बिगड़ सकता है। खास बात यह ध्यान रखनी है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। वरना भावनाओं में बैठकर आप अपना नुकसान भी कर लेंगे।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में बनाई गई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है। अनुभवी लोगों का सहयोग भी मिलेगा। किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और आहार संयमित तथा मौसम के अनुरूप रखें, इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3





