pub-1657030687483830

गणेश उत्सव पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन

Posted on

September 8, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

गणेश उत्सव पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों एवं जुलूस के मुख्य मार्गों में किया गया फ्लैग मार्च गणेश उत्सव पर्व को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 8-09-22 केा शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एक फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर से निकाला गया। फ्लेैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गोपाल खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/कैंट प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल प्रियंका किरचाम , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी एम.पी. प्रजापति, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर प्रतिष्ठा राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक गढा तुषार सिंह तथा समस्त थाना प्रभारी शहर थाने के बल के साथ एवं रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी अतिरिक्त बल के साथ मौजूद रहे । शासकीय वाहनों से फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, तैयबअली चौक, नौदरा ब्रिज, तीन पत्ती चौक, दाहिने टर्न लेकर मालवीय चौक, लार्डगंज थाने के सामने से कमानिया गेट, कोतवाली थाने के सामने से होते हुये मिलौनीगंज, दाहिने टर्न लेकर घोड़ा नक्कास, हनुमानताल थाने के आगे से होते हुये लेफ्ट टर्न लेकर अनवरगंज मस्जिद के सामने से बड़ी खेरमाई, भानतलैया, लेफ्ट टर्न लेकर सिंधी कैम्प, रद्दी चौकी, राइट टर्न लेकर अधारताल तिराहा, राइट टर्न लेकर शोभापुर फाटक, रांझी बड़ा पत्थर होते हुये वापस रांझी थाने के सामने से गोकलपुर, सतपुला, कांचघर चौक, घमापुर चौक, हाइकोर्ट चौक, पुल नम्बर 2, कैरब्ज तिराहा, एम्पायर तिराहा, पेन्टीनाका, राइट टर्न होकर टी.आई क्रासिंग, गणेश चौक, कपूर क्रासिंग राइट टर्न लेकर, गोरखपुर बाजार होते हुये छोटी लाइन फाटक, लेफ्ट टर्न लेकर मदनमहल चौक, शारदा चौक होते हुये गढ़ा क्षेत्र में भ्रमण उपरांत समाप्त हुआ। इसी प्रकार आज दिनॉक 8-9-2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल के नेतृत्व में एस.डी.ओ.पी. पाटन सारिका पाण्डे एवं थाना प्रभारी कटंगी शिवमंगल सिह तथा स्टाफ के द्वारा थाना कटंगी क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने संस्कारधानीवासियो को गणेश उत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामना देते हुये कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा गणेश उत्सव पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है। संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

Posted on

September 8, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top