pub-1657030687483830

विकास कार्यों को गति देने आकांक्षी गांव परियोजना की शुरूआत जिला स्तर पर मेगा ट्रेनिंग का हुआ आयोजन

Posted on

August 21, 2022

by india Khabar 24

विदिशा मध्य प्रदेश

विदिशा जिले में विकास के कार्यों को गति देने के लिए कलेक्टर उमाशंकर भार्गव एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट के निर्देशन में आकांक्षी गांव परियोजना की शुरुआत आजादी के इस अमृत महोत्सव के तहत की गई इस परियोजना में 200 गांवों का चयन किया गया है जिनमें प्रतिस्पर्धा सहयोग एवं अभिसरण की विचारधाराओं को सर्वोपरि रखते हुए विकास के कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए जिला स्तर पर मेगा ट्रेनिंग का आयोजन किया गया जिसमें ऊपर लक्षित 200 गांव के रोजगार सहायक सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुपरवाइजर ए एन एम शामिल हुए है वही जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर (विकास) डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में यह ट्रेनिंग (सीएम रिसर्च फेलो) निकेत शर्मा एवं जिला पंचायत के विशेष कर्तव्य अधिकारी अजय सिंह सकवार द्वारा शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय में लगभग 1200 फ्रांटलाइन वर्करों को दी गई है ट्रेनिंग के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए के उपाध्याय महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अधिकारी शासकीय अग्रणी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य मंजू जैन ने भी उल्लेखनीय सहभागिता निभाई है

विदिशा से जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

Posted on

August 21, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top