
राशिफल
आज रविवार, 24 जुलाई को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर लगभग 01.45 तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर लगभग 01.45 तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी, सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। रविवार को रोहिणी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन वृद्धि और धुव्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल शाम 05:30 से 07:08 तक रहेगा।आद ग्रहों की स्थिति इस प्रकार से होगी..चंद्रमा वृषभ राशि में, सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। सावन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। चंद्र वृष राशि में रहेगा। रविवार को रोहिणी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाकर ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। शिवलिंग पर जल और बिल्व पत्र चढ़ाएं।रविवार को कर्क, कन्या और मकर राशि के लोगों को समय का साथ मिल सकता है, प्रसन्नता बनी रहेगी। मेष, वृष और वृश्चिक राशि के लोगों को अतिरिक्त सर्तकता के साथ काम करना होगा, वर्ना हानि होने के योग बन रहे हैं।
सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेषः
पॉजिटिव- आज समय मिश्रित फलदायक रहेगा। आप किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास करेंगे, सफल भी होंगे। घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- मन मुताबिक काम न बनने पर मन परेशान रहेगा। अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आएंगे। अगर कहीं निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। निश्चित ही हल निकलेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी नए काम में रुचि न लें। फाइनेंस संबंधी मामलों में कुछ उलझनें आ सकती हैं। इस समय इन मामलों को लेकर सचेत रहना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव- पारिवारिक संबंधों में मधुरता और तालमेल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे के लिए ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- कब्जियत और गैस की समस्या बढ़ सकती हैं। खानपान व्यवस्थित रखें, आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
वृषः
पॉजिटिव- व्यस्तता के बाद भी आप अपने निजी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण निर्णय बेहतर साबित होगा। घर के सदस्यों का सहयोग और सलाह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी।
नेगेटिव- कोई अप्रिय सूचना मिलने से मन में तनाव और भय की स्थिति बन सकती है। राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन जरूर करें। शांति से परिस्थितियां संभालें। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर करना जरूरी है। अगर कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन संबंधी योजना चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील संभव है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल जरूरी है। इससे आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक सुकून पाने के लिए सकारात्मक गतिविधियों में भी कुछ समय अवश्य लगाएं। वर्तमान मौसम में सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 9
मिथुनः
पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया और संतुलित सोच किसी भी समस्या को सुलझाने में सहायक रहेगी।
नेगेटिव- योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करना भी जरूरी है। ध्यान रखें बहुत अधिक सोच-विचार करने से भी काम हाथ से निकल सकते हैं। ज्यादा अभिमान और खुद को सुपीरियर समझना ठीक नहीं है।
व्यवसाय- समय आप के पक्ष में है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है। आपके सभी काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। किसी छोटी सी बात पर वाद-विवाद भी होने की आशंका है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा न लगाएं।
लव- परिवारजनों के साथ हास परिहास और मनोरंजन में समय सुखद व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- अपच और गैस की समस्या परेशान करेगी। सात्विक भोजन लें और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 8
कर्कः
पॉजिटिव- खास लोगों के संपर्क में रहें और सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लें। नई-नई जानकारियां मिलेंगी। मन मुताबिक कार्य में समय व्यतीत होने से मानसिक शांति अनुभव होगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की बहस में अपना समय बर्बाद न करें। कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आएंगे। धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक स्थिति बेहतर बनी हुई है। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। इस समय भविष्य की योजनाओं पर पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है।
लव- पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण भी रहेगा।
स्वास्थ्य- कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3
सिंहः
पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए सुकून भरा रहेगा। आपका रहन-सहन, बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में समानता बनाए रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी न होने दें, वर्तमान में ही रहना सीखें। किसी भी काम को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- आर्थिक मामलों में और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। हालांकि कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें, काम की क्वालिटी को भी और अधिक बेहतर बनाएं।
लव- परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- इस समय थकान और तनाव महसूस होगा। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 6
कन्याः
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु खर्चे बेहतर कार्यों के लिए होंगे, इसलिए चिंता न करें। आपकी कार्यकुशलता से उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा।
नेगेटिव- संतान के एडमिशन को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। आज यात्रा करने से परहेज करें। ध्यान रखें, आलस्य या बहुत अधिक सोच-विचार करने में ही समय व्यर्थ हो सकता है।
व्यवसाय- अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। फोन और संपर्कों के माध्यम से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। शेयर्स आदि जैसे कार्य में निवेश करने के लिए समय उत्तम है। सिर्फ योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें।
लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम पूर्ण संबंध रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से सकारात्मकता रहेगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। बासी भोजन का सेवन करने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 2
तुलाः
पॉजिटिव- कुछ समय सोसाइटी या सामाजिक गतिविधियों के लिए भी निकालें। इससे आपका संपर्क बढ़ेगा। किसी पारिवारिक मामले में आपका फैसला सर्वोपरि रहेगा। पैसा आने के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।
नेगेटिव- ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति आपको नुकसान दे सकती है। बाहरी लोगों के साथ मिलते समय थोड़ी सावधानी बरतें, कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई खास योजना स्थगित भी करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- इस समय अपने कार्य करने की प्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। दोपहर बाद परिस्थितियां लाभदायक बनेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहने से अपना आत्मविश्वास गिरने न दें।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करने में समय व्यतीत होगा। एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य के लिए लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिकः
पॉजिटिव- घर में निकट संबंधियों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। पुराने मतभेदों का निवारण होगा। आपकी लगन और हिम्मत से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। संतान संबंधी किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण चीजों की देखभाल स्वयं करें। सपनों की दुनिया से बाहर आएं, हकीकत को समझकर काम करें। किसी अन्य पर विश्वास करना नुकसानदायक रह सकता है। कोशिश करके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- स्थिति सामान्य ही है। व्यवसाय में मेहनत ज्यादा और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत अधिक थकान महसूस करेंगे। सकारात्मक रहें और मेडिटेशन, व्यायाम करें।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 4
धनुः
पॉजिटिव- आज सोच विचार और आत्म निरीक्षण का समय है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए वरदान साबित होगी। अगर स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो अनुकूल समय है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप न करें। अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन यह स्थिति अस्थाई है, शीघ्र ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। लाभ के स्त्रोत बनेंगे, लेकिन मंद गति से। सरकारी नौकरी वाले लोगों को कोई स्पेशल ड्यूटी के लिए आर्डर आ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव रह सकते हैं। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करके अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली रंग- 7
मकरः
पॉजिटिव- अनुकूल समय है। नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करें, सफल भी होंगे। कोई पॉलिसी मैच्योर होने से निवेश संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों के साथ मेल-मिलाप करते समय अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें। दिखावे के लिए बिना समझे फिजूलखर्ची न करें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें, समझदारी और शांति से काम लें।
व्यवसाय- सभी कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें, ध्यान रखें कि आपके कार्यों का श्रेय कोई और ले सकता है। इस समय कोई रुका हुआ व्यवसायिक काम किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है।
लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवारजनों के साथ अवश्य व्यतीत करें। परिवार जनों को कुछ तोहफा देना भी खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है तो अपना विशेष ध्यान रखें। अपना नियमित चेकअप कराएं, दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 9
कुंभः
पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आपको सोसाइटी में मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो गंभीरता से इस पर विचार करें, इस समय परिस्थितियां अनुकूल हैं।
नेगेटिव- सबको खुश रखने के प्रयास में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार काम करें। अपनी वस्तुओं की देखभाल खुद करें, खोने की आशंका है।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। व्यवसाय के साथ-साथ कुछ नए कार्यों के लिए भी आपकी रूचि बढ़ेगी। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें, वर्ना इसका नकारात्मक प्रभाव उनकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 3
मीनः
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित खरीद संभव है। विपरीत परिस्थिति को आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ से अनुकूल बना लेंगे। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है।
नेगेटिव- युवाओं को अपने करियर से संबंधित अनुकूल परिणाम न मिलने से चिंता रहेगी। हिम्मत न हारें और पुनः प्रयास करें। घर में किसी प्रकार का मरम्मत या सुधार कार्य करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक विकास के लिए अपने संपर्कों को और अधिक बढ़ाएं। दूसरों की सलाह पर भी ध्यान दें, इससे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम रहेगी, खर्चे बढ़ेंगे। अपने सामर्थ्य से अधिक उधार या लोन न लें।
लव- जीवन साथी और परिवार का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- काम का अधिक बोझ न लें। थकान की वजह से शरीर में शिथिलता होगी। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 5





