pub-1657030687483830

जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

Posted on

July 22, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज शुक्रवार, 22 जुलाई को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह लगभग 09.32 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी, सूर्योदय भरणी नक्षत्र में उदय होगा, जो शाम 04.25 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र आरंभ हो जाएगा,आज पहले भरणी नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इनके अलावा शूल और गंड नाम के 2 अन्य अशुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल सुबह 10:54 से दोपहर 12:33 तक रहेगा,आज ग्रहों की स्थिति इस प्रकार से होगी..रात को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे चंद्र मेष राशि में रहेगा। शुक्रवार को भरणी नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग बन रहा है, आज शिवलिंग पर जल चढ़ाकर दिन की शुरुआत करें। शुक्रवार का दिन कर्क, तुला और मीन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। इन लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है। मिथुन राशि के लोग सतर्क रहेंगे तो हानि से बच सकते हैं

जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेषः

पॉजिटिव- परिस्थितियां बेहतर हैं। मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता भी मिलेगी। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला रुका हुआ है तो उस पर ध्यान केंद्रित करें।

नेगेटिव- दूसरों की बातों पर विश्वास न करके अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। अगर किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो उससे संबंधित लिखित कार्रवाई करना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यापार में इस समय नुकसान की आशंका बनी हुई है। कोई इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए तरक्की से उचित योग बने हुए हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है।

लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति रहेगी। समझदारी से काम लें, घर की बातों को दूसरों के सामने जाहिर न करें।

स्वास्थ्य- तनाव के कारण डायबिटीज और बीपी संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी नियमित जांच करवाएं और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

वृषः

पॉजिटिव- घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा और देखभाल का पूरा ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। घर के रखरखाव की योजनाएं भी बनेंगी।

नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों के वजह से बजट बिगड़ेगा। विद्यार्थियों को अपना मन मुताबिक किसी प्रोजेक्ट में सफलता न मिलने से उदासी रहेगी, लेकिन अपना मनोबल बनाए रखें और प्रयासरत रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। अभी कोई नया कार्य शुरू करने का उचित समय नहीं है। इसलिए जैसा चल रहा है, अभी उसी पर ध्यान केंद्रित रखें तो उचित रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए फिक्र न करें।

लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादित रहेंगे।

स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें तो उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुनः

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। आपके अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। जिससे मन में सुकून रहेगा। सकारात्मक प्रगति के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे।

नेगेटिव- घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता की वजह से महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। कुछ लोग जलन की भावना से पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें, उनसे उलझे नहीं।

व्यवसाय- आज अपना अधिकतर समय बाहरी गतिविधियों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत करें। इससे आपको लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप न होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा।

लव- कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य- वंशानुगत दिक्कत हो सकती है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्कः

पॉजिटिव- संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल रहेगी। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफल होंगे।

नेगेटिव- छोटी से छोटी बात को भी नजरअंदाज न करें और सचेत रहें, क्योंकि कुछ लोग आपके लिए अफवाह फैला सकते हैं, लेकिन अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। आपका सहज और संयमित स्वभाव मान-सम्मान को बनाए रखेगा।

व्यवसाय- दिन की शुरुआत में कुछ भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। नौकरी में पेपर संबंधी कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करें, क्योंकि छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान होगी। अपने काम को अन्य लोगों के साथ बांटें और उचित आराम लें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंहः

पॉजिटिव- आपकी योग्यता लोगों के समक्ष खुलकर सामने आएगी, इसलिए लोगों की परवाह न करें, अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। पहले तो अफवाहें उठेंगी, लेकिन आपको उपलब्धि हासिल होने से यही लोग आपके पक्ष में हो जाएंगे।

नेगेटिव- कभी-कभी कुछ विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। अपने मन को संयमित रखें। जीत हासिल होने पर ईगो ऊपर हावी हो सकता है, सावधान रहें। अनावश्यक यात्रा स्थगित ही रखें।

व्यवसाय- आय के साधनों में सुधार आएगा। कार्य क्षेत्र में लगभग सभी काम निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें, क्योंकि पदोन्नति के अवसर बने हुए हैं।

लव- मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पुरानी खुशनुमा बातें भी ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- मौसम में आ रहे बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी हो सकता है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कन्याः

पॉजिटिव- धनदायक स्थिति बनी हुई है। कुछ संभावनाएं मिलेंगी। इसलिए एकाग्र चित्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दें। आलस को हावी न होने दें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

नेगेटिव- घर में बच्चों के दोस्तों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। उनकी किसी नकारात्मक बात से मन परेशान रहेगा। डांट-फटकार की बजाए समझदारी और शांति से काम लें, इससे परिस्थितियां जल्दी ही सामान्य हो जाएंगी।

व्यवसाय- कारोबारी कार्यप्रणाली में सुधार आ रहा है। प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। गैर कानूनी गतिविधियों में रुचि न लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने काम के लिए अत्यधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।

लव- परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही न बरतें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

तुलाः

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति की अनुकूलता का उचित लाभ उठाएं। आज जिस काम में हाथ डालेंगे, वह काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलेगी।

नेगेटिव- इन्वेस्टमेंट संबंधी कार्यों को आज टालना उचित रहेगा। वित्तीय कार्यों में हिसाब किताब करते समय सतर्क रहें। किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। किसी भी दस्तावेज या पेपर संबंधी कार्य में हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।

व्यवसाय- शेयर्स, स्टॉक मार्केट जैसी गतिविधियों में निवेश आज न करें तो उचित रहेगा। व्यापार में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कार्यों पर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि लापरवाही की वजह से नुकसान होगा, मान-सम्मान पर भी धब्बा लग सकता है।

लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी, घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा।

स्वास्थ्य- नसों में दर्द और खिंचाव जैसी स्थिति रहेगी। योगा और व्यायाम पर भी अधिक समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिकः

पॉजिटिव- किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह के लिए उचित रिश्ता सकता है। कोई धार्मिक यात्रा से संबंधित योजना भी बनेगी। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि बहुत अधिक लाभदायक साबित भी होगी।

नेगेटिव- परिवार के किसी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से समस्या और बिगड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। घर के मामलों को आपस में ही निपटाएं तो उचित रहेगा।

व्यवसाय- रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहें, इसमें काफी हद तक सफल रहेंगे। अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त रखें, कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी।

लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा।

स्वास्थ्य- अपने सामर्थ्य से ज्यादा कार्य न करें। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनुः

पॉजिटिव- आज अपनी आर्थिक योजनाओं को लागू करने का उचित समय है। उपलब्धियां हासिल करेंगे। निवेश संबंधी कार्यों के लिए भी समय उत्तम चल रहा है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आप को सम्मानित भी करेगा।

नेगेटिव- आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है, जिसका दुष्प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। किसी नकारात्मक योजना का भी शिकार हो सकते हैं। फिजूलखर्ची का असर आपके बजट पर पड़ेगा।

व्यवसाय- आपकी उचित कार्य प्रणाली से मार्केट में आपकी योग्यता और प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। आपको बेहतर आर्डर भी हासिल हो सकते हैं, लेकिन इनकम के मार्ग अभी धीमे ही रहेंगे।

लव- जीवनसाथी और परिवार जनों की सलाह मिलेगी। संबंध भी नजदीक आएंगे।

स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मकरः

पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। रुके हुए काम बन सकते हैं, इसलिए अपने काम पर अधिक ध्यान रखें।

नेगेटिव- इस समय आर्थिक नुकसान होने जैसी स्थिति बन सकती है। आपके कुछ मित्र आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। बेहतर होगा कि उनकी बातों पर विश्वास न करके अपने निर्णय ले तो उत्तम रहेगा।

व्यवसाय- अनुभवी व्यवसायिक लोगों के संपर्क में रहें। उनसे आपको व्यवसाय बढ़ाने के लिए उत्तम जानकारी प्राप्त होगी। आपको नए आर्डर और अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

लव- पारिवारिक जनों का सहयोग विश्वास और आत्मबल बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।

स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन शुरू हो सकता है। समय पर अपना उचित इलाज कराएंगे तो जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभः

पॉजिटिव- अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें, आपको अवश्य ही सफलता हासिल होगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आप के लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, परंतु उनकी यह साजिश विफल रहेगी।

नेगेटिव- घर के वरिष्ठ और बुजुर्ग लोगों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें। आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जो कि भविष्य में बेहतरीन फायदेमंद साबित होगी, परंतु अपने मन को संयमित रखें और ईगो हावी न होने दें।

व्यवसाय- उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है, परंतु इनका उपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। कुछ नए प्रपोजल भी मिलेंगे। नौकरी में भी की उचित कार्य क्षमता के बल पर आपकी पदोन्नति भी सुनिश्चित है।

लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, परंतु गलत संबंधों से दूर रहें। अन्यथा आपके घर में क्लेश हो सकता है।

स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना विशेष ध्यान रखें। नियमित जांच करवाते रहें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मीनः

पॉजिटिव- कोई रुके हुए जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति विशेष या मित्र से मुलाकात होगी। मित्रों के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी आपकी ज़िद और वहम ही आपको मुसीबत में डाल देते हैं। समय अनुसार खुद में भी परिवर्तन करें, परंतु मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका होने से भय रहेगा, लेकिन यह मात्र आपका भ्रम ही है, इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई बेहतरीन आर्डर मिलने की संभावना है, लेकिन अपने माल की क्वालिटी को और बेहतर बनाएं। आपको उच्च अधिकारियों और अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपको अपने काम में मन मुताबिक सफलता भी हासिल होगी।

लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंध भी रोमांटिक रहेंगे।

स्वास्थ्य- खान-पान में संयम रखें। कुछ समय योगा में भी व्यतीत करें। गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Posted on

July 22, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top