pub-1657030687483830

रानीताल मुक्तिधाम में गायक कलाकार की अंधी हत्या का खुलासा

Posted on

July 19, 2022

by india Khabar 24


जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर रानीताल मुक्ति धाम में सुबह के वक्त एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर थाना प्रभारी लार्डगंज मधुर पटेरिया अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहॉ महेन्द्र कनौजिया उम्र 30 वर्ष निवासी रानीताल मुक्तिधाम ने बताया कि उसका छोटा भाई अजय कनौजिया अपनी एक्टिवा से गाना गाने का प्रोग्राम करने युवराज होटल जाने का कहकर गया था, रात में घर नहीं पहुंचा और मोबाइल बंद आ रहा है। सुबह उठा तो देखा एक्टिवा रोड किनारे खड़ी थी गाड़ी की चाबी वहीं पर पड़ी थी उसका भाई का शव रानीताल मुक्तिधाम परिसर के अंदर चबूतरे के पास जमीन पर पड़ा मिला भाई के पेट में चाकू का घाव था आंत बाहर निकली थी भाई की मृत्यु हो गयी है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर उसके भाई मोनू उर्फ अजय कनौजिया उम्र 24 वर्ष की हत्या कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल.डॉ.नीता जैन की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

लार्डगंज थाना प्रभारी मधुर पटेरिया के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर लगायी गयी। जांच के दौरान पता चला की रात 1 बजे मोनू का विवाद युवराज करसा से हुआ था। जानकारी लगते ही युवराज करसा पिता राकेश करसा उम्र 19 वर्ष को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ में बताया कि रानीताल मुक्तिधाम में युवराज और मोनू के बीच में गांजा के पैसे के लेनदेन पर विवाद हुआ था मोनू ने 2-3 थप्पड युवराज को मारे तो युवराज ने चाकू निकालकर मोनू पर हमला कर घायल कर दिया और अपने घर चला गया था। घटना मे प्रयुक्त बटनदार चायना चाकू एवं घटना वक्त पहने कपड़े, तथा मृतक का मोबाइल जप्त करते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 19-7-2022 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Posted on

July 19, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top