12 राशियों का फल

Posted on

July 15, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 15 जुलाई, शुक्रवार को को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है, सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शुक्रवार को श्रवण नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन प्रीति नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा जिसके कारण आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी..चंद्रमा मकर राशि में, शुक्र, सूर्य और बुध मिथुन में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे इसके प्रभाव से आज वृष राशि वालों को किस्मत का साथ और मेहनत का फायदा भी मिलेगा। मिथुन राशि वालों की डेली इनकम बढ़ सकती है। कर्क राशि वालों की नौकरी में मन मुताबिक बदलाव होने के योग हैं। मीन राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- विद्यार्थियों तथा युवाओं को पढ़ाई कैरियर से संबंधित समस्याओं का निवारण मिलेगा। और वह एकाग्रता से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। कुछ समय से जो कार्य रुके हुए हैं उन में गति आएगी। सिर्फ थोड़ा सूझबूझ और समझदारी से कार्य करने की जरूरत है।
नेगेटिव- भावुकता और लापरवाही जैसी कमजोरियों पर विजय हासिल करें। आप की कोई योजना गलत साबित हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। बिना सोचे समझे दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- कुछ कारोबारी परेशानियां बनी रहेंगी। समय रहते उनका हल भी निकल आएगा। नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी अवश्य बरतें। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिसका असर आपकी सुख-शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। एक्सरसाइज, योगा आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- पैतृक संपत्ति का मामला चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। इस समय भाग्य और कर्म दोनों आपके पक्ष में हैं। कुछ नवीन कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी।
नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ परेशानियां आएंगी। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। किसी भी तरह की समस्याओं को गुस्से और आवेश की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।
व्यवसाय- नए व्यवसायिक जनसंपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।व्यवसाय में इस समय क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयत्न करें। सहयोगियों और कर्मचारियों का उचित सहयोग मिलेगा। परंतु आय के स्त्रोत अभी मंद ही रहेंगे।
लव- परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में चल रहा मनमुटाव दूर होगा।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहती है। आयुर्वेदिक घरेलू चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- कुछ समय आत्म मनन, अध्यात्म आदि जैसी कार्यों के लिए जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। किसी प्रिय मित्र के साथ मुलाकात भी खुशी देगी।
नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण कागजातों को सावधानीपूर्वक संभालकर रखें। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कुछ परेशानियां और रुकावटें आ सकती है। परंतु आप अपने मनोबल द्वारा उन्हें दूर करने में सक्षम भी रहेंगे। साथ ही अपनी स्वभाव में धैर्य और संयम बनाकर रखना भी आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा, परंतु इस समय अपनी योजनाएं किसी से भी शेयर ना करें। डेली इनकम में सुधार आएगा। नौकरी पेशा लोगों की अपने ऑफिस में मान-सम्मान और साख बनी रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलने से सुकून भरा वातावरण रहेगा। घर के बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा।
स्वास्थ्य- कार्यभार ज्यादा होने की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- कुछ खास अथवा राजनीतिक लोगों से मुलाकात के भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। इस समय किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत निर्णय ले। समय अनुकूल है।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने में परिस्थितियां हाथ से निकल भी जाती हैं। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। अपने वर्तमान पर पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। इससे आपके मनोबल में कमी आएगी और जिसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। किसी नए काम के संदर्भ में भी योजनाएं बनेंगी। आज किसी भी तरह का लोन या उधार लेने संबंधी काम न करें। नौकरी में मन मुताबिक बदलाव होने के योग हैं।
लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से कुछ आलस और थकान जैसी स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- परिवारिक गतिविधियों में सुकून भरा समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग कोई दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। यह समय उन्नति दायक है। मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी किसी तीखी बात से किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। और आपको अपयश जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय पूंजी निवेश करने से पहले हर पहलू पर अच्छी तरह सोच विचार कर लें।
व्यवसाय- कोई कारोबारी विस्तार संबंधी योजना हाथ में आ सकती है। इस समय पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर कार्य करें, क्योंकि आपको मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपके प्रति श्रद्धा व प्यार बना रहेगा। और घर का माहौल भी सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम संबंधी कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। इस समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- अपने रहन-सहन और बोलचाल में लाया गया परिवर्तन व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों मे सुखद समय बीतेगा।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधी की किसी गतिविधि को लेकर मन परेशान रह सकता है। परंतु गुस्से की बजाय धैर्य पूर्वक समस्या का हल निकाले। धन संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि किसी प्रकार के विश्वासघात की संभावना है।
व्यवसाय- अपने बिजनेस संबंधी माल की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे लाभ की स्थिति और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाए। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रकार की यात्रा करनी पड़ सकती हैं।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा बनेगा।
स्वास्थ्य- टांगों का घुटनों में दर्द जैसी शिकायत रहेगी। उत्तम आहार लें तथा योगा और व्यायाम में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने मन की करें। इससे आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। किसी पॉलिसी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो तुरंत निर्णय लें। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी तैयार रहेंगे। आज कोर्ट केस से संबंधित कोई भी मामला स्थगित रखे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके प्रति परिवार में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आएं।
व्यवसाय- सरकारी संस्थाओं से जुड़े कार्य जैसे टेंडर आदि मिलने की उचित संभावना है। मीडिया तथा रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ अच्छा काम करने की वजह से पुरस्कार के दावेदार भी बन सकते हैं। ऑफिस की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।
लव- घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें। तथा सकारात्मक बने रहे। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस समय आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे, परंतु सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य भी हल हो सकता है।
नेगेटिव- भावनाओं में आकर कोई भी मिलने ना ले। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। अधीनस्थ कर्मचारियों बीच वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है जिसका असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ेगा। ऑफिस में कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे के लिए समय अवश्य निकालें। एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन व गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। तनाव से मुक्ति पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन व परिवार के साथ घूमने फिरने में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत करने से मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। अगर घर में रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसमें वास्तु के नियमों का अवश्य प्रयोग करे। इस समय आपकी कोई बड़ी समस्या भी हल हो सकती है।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें।दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। युवा वर्ग अपने किसी कार्य में असफलता मिलने से कुछ तनाव मैं रहेंगे। अपने स्वभाव में बहुत ही धैर्य और संयम बनाकर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस के महत्वपूर्ण काम नियत समय पर पूरे हो जाएंगे। लेकिन जोखिम भरे कामों में रुचि न लें। इस समय इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे। ऑफिस में दूसरों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे।
लव- घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर बहुत ही गंभीर रहेंगे।
स्वास्थ्य- अपना खान-पान संयमित रखें। इस समय लापरवाही की वजह से लीवर संबंधी परेशानी आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का मौका मिलेगा। तथा महत्वपूर्ण विषयों पर वार्तालाप होगा और भविष्य संबंधी भी योजनाएं बनेंगी। कोई रुका हुआ काम भी निपटाने के लिए आज का समय बहुत ही उत्तम है।।
नेगेटिव- अस्वस्थता की वजह से आप की कार्य क्षमता मैं कमी आ सकती है। लेकिन आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। सिर्फ अपने गुस्से और जिद जैसी आदत पर काबू रखें। विदेश जाने हेतु प्रयासरत लोगों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क बढ़ाएं। फायदा होगा। टैक्स या लोन से संबंधित पेपर्स कंप्लीट रखें। वरना कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ऑफिशियल मीटिंग में सावधानी रखें।
लव- दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में अधिक समय व्यतीत करना जीवनसाथी तथा परिवारजनों को अखर सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक माहौल से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- निकट संबंधियों के साथ में मुलाकात खुशी देगी। सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं में आपका योगदान और निष्ठा की वजह से आपके मान-सम्मान व यश की वृद्धि होगी। आपके व्यक्तिगत कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे।
नेगेटिव- अपने काम से मतलब रखे तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, इसकी वजह से आप भी व्यर्थ ही मुश्किल में पड़ जाएंगे। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में समय व्यतीत करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था और अनुशासन रखें। इससे कर्मचारियों की कार्य क्षमता बनी रहेगी। मशीनरी तथा मोटर पार्ट्स से संबंधित कार्य में विशेष सफलता हासिल होने वाली है। युवाओं को कैरियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा।
लव- पति-पत्नी अपनी समस्याओं को पारिवारिक सुख-शांति पर हावी ना होने दें। परिस्थितियों को संभालने में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य- घर में अधिकतर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रह सकती हैं। इस समय व्यवस्थित दिनचर्या और संयमित खानपान को रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- कोई उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए बाहरी गतिविधियों में भी रुचि लेंगे इससे सामाजिक संस्थाओं में भी आपकी विशेष पहचान बनेगी।
नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें और सकारात्मक बने रहे। किसी मित्र अथवा संबंधी के व्यवहार की वजह से आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं। भूमि संबंधी किसी भी कार्य को आज स्थगित कर दें।
व्यवसाय- बिजनेस में मंदी की स्थिति रहेगी। लेकिन अपना काम निकालने के लिए गैर कानूनी काम में ना पड़े। उचित समय का इंतजार करना ज्यादा बेहतर रहेगा। ऑफिस में अपना टारगेट हासिल होने से सुकून और राहत मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मुलाकात से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और चिंता की वजह से आपका पाचन सिस्टम प्रभावित हो सकता है। ज्यादा तनाव ना लें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Posted on

July 15, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment