pub-1657030687483830

12 राशियों का फल

Posted on

June 29, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 29 जून, बुधवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जायेगी साथ ही आज ग्रह-नक्षत्र वृद्धि योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों को रुका हुआ पैसा और उपलब्धियां मिल सकती है। वृष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। बिजनेस में फायदेमंद फैसले लेंगे। मिथुन और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मकर राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अलावा अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- कुछ उपलब्धियां मिलेंगी। आलस न करें। तुरंत उसका फायद लें। भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी। बहुत समय रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- मन कभी-कभी व्यथित रहेगा। खुशमिजाज व प्रभावशाली लोगों के संपर्क में भी अपना समय व्यतीत करें। चुनौतियां आने पर घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अगर उनका डटकर मुकाबला किया तो जीत भी सुनिश्चित है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी खास निर्णय लेते समय किसी अनुभवी की सलाह भी अवश्य ले। इस समय ग्लैमर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़े व्यवसाय तरक्की करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों की अपनी उचित कार्य की वजह से प्रमोशन होने की उचित संभावना है।
लव- परिवार जनों के साथ मौज मस्ती में सुखद समय व्यतीत होगा। किसी विपरीत लिंगी मित्रों से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादे ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन व खांसी जुकाम जैसी परेशानी रहक सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- परिवार मे मौज-मस्ती खुशहाली भरा वातावरण बना रहेगा। संबंधों को बेहतरीन बनाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। युवा वर्ग अपने काम के नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं प्राप्त होगा। समय-समय पर बच्चों का उचित मार्गदर्शन करते रहे, तो उन्हें कोई भी निर्णय लेने में आसानी होगी।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रहे गलत गलतफहमी का निराकरण होगा। और संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- घर में मेहमानों का आगमन होगा। जिसकी वजह से आप दैनिक कार्यक्रम में भी परिवर्तन करेंगे। और अपनी इच्छा और रुचि के अनुसार दिन व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण संपर्क ओर संबंधों का दायरा विस्तृत होगा।
नेगेटिव- किसी अप्रिय या अशुभ समाचार की वजह से मन कुछ व्यथित रहेगा। परनिंदा और आलोचना जैसी स्थिति से दूरी बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में भी आपको सावधानी बरतने की अति आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा।जिसकी वजह से भविष्य को लेकर चल रही योजनाएं कुछ हद तक सुलझ जाएंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिलने की संभावना है।
लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मबल को और अधिक बढ़ाएगा। लव अफेयर्स के मामले में सावधान रहें।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को ब्लड प्रेशर की समस्या है। वे अपना पूरा ध्यान रखें। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास और मनोबल की मदद से आप उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कोशिश करते रहेंगे।
नेगेटिव- गलतफहमी की वजह से कुछ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। अपनी वाणी पर काबू रखें। मनोरंजन संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होने के कारण बजट बिगड़ सकता है। इसलिए अपनी इच्छाओं पर कुछ कंट्रोल रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी चल रही समस्याओं का निवारण होगा तथा गतिविधियां आगे बढ़ेगी। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है। उसकी शर्तों को सावधानी से समझें। नौकरी के लिए प्रयासरत युवा वर्ग के लिए कुछ आशाएं बन रही हैं।
लव- जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- डायबिटीज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। खानपान को भी संयमित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या व्हीकल को लेकर चल रही प्लानिंग पर आज काम हो सकता है। नजदीकी इंसान की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- दूसरों की आलोचना में भागीदार ना बने, इससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। तथा मामूली सी बात पर मित्रों से टकराव भी होने की आशंका है। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी रुके हुए सरकारी कार्य अधिकारियों की मदद से पूरे हो सकते हैं। साझेदारी संबंधित व्यवसाय में अपनी पैनी नजर रखें। कोई व्यापारिक सौदा हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा। दौड़-धूप अधिक रहेगी परंतु काम समय पर पूरा हो जाएगा।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इसलिए सचेत रहें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव तथा जोड़ों में दर्द आदि जैसी समस्या महसूस होगी। व्यायाम व योगा पर अवश्य ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात होगी। महत्वपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी। दैनिक और रोजमर्रा के काम पहले की तरह चलते रहेंगे।
नेगेटिव- सरकारी मामलों में बहुत देर सचेत रहने की जरूरत है। किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास ना करें। अपने व्यक्तिगत मामलों को भी नजरअंदाज ना करें आप पर कोई इल्जाम या लांछन लग सकता है।
व्यवसाय- व्यावसायिक व्यस्तता के साथ साथ परिवार के लिए भी समय निकालना पड़ेगा। लेडीज कार्यों से संबंधित व्यवसाय सफल रहेंगे। आयात निर्यात संबंधी कार्य मैं भी सफलता प्राप्त होगी। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष अधिक शेयर ना करें।
लव- जीवन साथी का घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। जिसकी वजह से आप तनाव मुक्त होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- गैस व बदहजमी की वजह से पेट डिस्टर्ब रह सकता है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। जिस में रचनात्मक कार्य मुख्य रहेंगे। इन दिनों आप अपने स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं इसकी वजह से परिवार व रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है।
नेगेटिव- घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। हॉस्पिटल आदि में भी चक्कर लग सकते हैं। घर में अधिक डिसिप्लिन बनाकर भी रखना पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आंतरिक व्यवस्था में बदलाव से स्थिति बेहतर होगी। पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग को मन मुताबिक कोई मित्र मिलने से खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- अधिक गरिष्ठ व तला भुना खानपान की वजह से लीवर पर दबाव पड़ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। आप जो काम सोचेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा परिवार के सदस्यों के प्रति उनकी जरूरतों को पूरा करने में भी आपका समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करें। साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखें। क्योंकि कुछ लड़ाई-झगड़े होने जैसी आशंका लग रही है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय बेहतर साबित होंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक साबित होगी तथा कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऊपर कुछ दबाव महसूस करेंगे इसलिए धीरज से काम लें।
लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव रहेगा। शांति से काम लें क्योंकि समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट व चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। सावधानी बरतें और तनाव को हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- आज लाभकारी दिन है। समय हंसी खुशी व्यतीत होगा तथा खुले हाथ से अपने परिवार पर खर्च करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि और अधिक सुधरेगी और आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी।
नेगेटिव- मेहमानों की अधिक आवाजाही आपको परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों के बीच में मतभेद बढ़ने की आशंका है इसका कारण अपने गुस्से पर काबू ना रखना होगा। इन सब बातों का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सभी काम सुचारु रुप से निपटने से मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। दूरदराज की पार्टियों से पुनः संपर्क बनेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने उच्चाधिकारियों से काम के दबाव की वजह से तनाव रहेगा। काम भी ज्यादा रहेगा।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों की वजह से घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को अपनी हेल्थ के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- समय और भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। विशेष व्यक्तियों से मुलाकात सार्थक रहेगी। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ सकेंगे। निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे।
नेगेटिव- रुके हुए सरकारी मामलों को पूरा करने में जल्दबाजी ना करें। वरना मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। ध्यान रखें कि आलस और लापरवाही करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। संतान से संबंधित कुछ तनाव रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी खास काम को लेकर आपकी इमेज पर सवाल उठ सकते हैं। जिसकी वजह से कुछ परेशानी अनुभव करेंगे। परेशानियां कुछ ही समय के लिए है। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा तथा आपसी संबंधों में मधुरता आएगी
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी या इंफेक्शन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- रोजमर्रा की गतिविधियों से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक व व्यवसायिक जिम्मेदारियों को बेखुबी अंजाम देंगे। यश कीर्ति और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
नेगेटिव- ज्यादा आत्म केंद्रित होने से भाई-बहनों के साथ आपके संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। परंतु परिस्थितियां कितनी भी नकारात्मक हो आप सकारात्मकता ढूंढ ही लेंगे। सिर्फ वाणी और गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ जाएगा।
व्यवसाय- बुद्धिमत्ता व चतुराई से व्यापार में लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। तथा स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति आसानी से प्राप्त करेंगे इसलिए प्रयासरत रहें।
लव- वैवाहिक संबंधों में चल रहे तनाव बढ़ सकते है। बहुत अधिक धैर्य और समझदारी रखने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य- नजला, जुकाम व बुखार जैसी परेशानी रहेगी। मौसमी बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- एकाग्र चित्त बने रहे। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य व आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लें। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव आएगा। खास लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना आवश्यक है। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपका सहयोग होना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। परंतु आय के मामले में अभी कुछ संतोष रखना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध ना बिगड़े।
लव- पारिवारिक वातावरण कुछ व्यवस्थित रहेगा। व्यापार के साथ-साथ घर में भी समय देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों व नसों में खिचाव व दर्द महसूस हो सकता है। व्यायाम आदि में लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Posted on

June 29, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top