
राशिफल
आज 28 जून, मंगलवार आषाढ़,माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 05:50 pm तक फिर अमावस्या,नक्षत्र मृगशिरा, सूर्यदेव मिथुन राशि पर तो चन्द्रमा मिथुन राशि पर होने से वृद्धि योग बनने से सिंह राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। तुला राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। तनाव भी खत्म होगा। वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मकर राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा और बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को पैसों के मामलों में और धनु राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में सावधान रहने की जरूरत है। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा
12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- कलात्मक क्रियाकलापों और रुचि पूर्ण कार्यों में सुखद दिन व्यतीत होगा। फोन कॉल द्वारा आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है, जो कि आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक साबित होगी।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी का अपने वादे से मुकर ना आपको तनाव देगा। इसलिए दूसरों से ज्यादा उम्मीद ना रखे तथा दूसरों के ऊपर विश्वास करने के बजाए अपनी अंतरात्मा के निर्णय को प्राथमिकता देना उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदे की संभावनाएं सामने आएंगी। साथ ही मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की फाइल वर्क मे गलती हो सकती है।
लव- अपनी किसी भी व्यक्तिगत परेशानी को अपने जीवनसाथी तथा परिवारजनों से शेयर करें। आपकी समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। और संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- योगा, मेडिटेशन आदि जरूर अपनी दिनचर्या में शामिल करें। क्योंकि इस समय तनाव की वजह से आत्मबल व ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत की सांस लेंगे और अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
नेगेटिव- अपने अंदर नकारात्मक विचारों को स्थान ना दे। आपकी किसी भी परेशानी के निवारण में भाई-बहनों का उचित सहयोग प्राप्त होगा। इसलिए उनके साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ मंदी का असर अभी बना रहेगा इसलिए अपना अधिकतर समय मार्केट और पेमेंट कलेक्ट करने आदि कार्य में लगाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती हैं। साथ ही कुछ अड़चनें भी आएंगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- माइग्रेन या सर्वाइकल जैसी परेशानी के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। संतुलित खानपान करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- आज अपने पर्सनल कार्यों पर अधिक ध्यान दें। अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। कभी-कभी थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए यह समय बहुत ही उचित है।
नेगेटिव- बच्चों की गतिविधियों और संगति पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ भी जरूर व्यतीत करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में अधिक ध्यान ना दें इसकी वजह से उनके कैरियर संबंधी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय- मशीनरी, कारखाने आदि से जुड़े व्यवसाय लाभदायक अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही करना नुकसान दायक रहेगा।
लव- व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवन साथी का परिवार के प्रति समर्पण आपको तनाव मुक्त रखेगा।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को डायबिटीज व ब्लड प्रेशर है, वे लोग लापरवाही ना बरतें। अपनी दिनचर्या पूरी तरह से व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि और आस्था बढ़ेगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर ले। थोड़ी सी सावधानी लेने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जिसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य व शांति बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक योजनाएं अनावश्यक की किसी के साथ शेयर ना करें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक लाभ की उम्मीद ना करें। पेपर वर्क में भी बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
लव- परिवार में आपको पूरा सहयोग व मान सम्मान प्राप्त होगा। यह सुखद अनुभूति आपको अपने काम के प्रति और अधिक एकाग्रता और एनर्जी प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना दिख रही है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- आज की ग्रह स्थितियां आपके आत्मविश्वास व आत्मबल को और प्रबल कर रही हैं। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। कोई नई जानकारी भी हासिल होगी।
नेगेटिव- यह समय आलस और सुस्ती को त्याग कर ऊर्जावान बने रहने का है। क्योंकि अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। कभी कभी अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। जिससे आपके सामाजिक व पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र संबंधी अपनी किसी भी प्लान को दूसरों के समक्ष जाहिर ना करें। वर्कर्स की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। उनकी असावधानी और लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है।मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखना ही उचित है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बने रहेंगी। परंतु प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। विश्वास बनाकर रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- बुखार और जोड़ों में दर्द की स्थिति परेशान करेगी। मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- घर के बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। कुछ समय धार्मिक, सामाजिक संबंधित गतिविधियों में व्यतीत करें। इससे आत्मिक व मानसिक शांति प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में भी निवेश आदि करने के लिए दिन अति उत्तम है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका शक्की स्वभाव आपके व परिवार दोनों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है। वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरुरी है।अपने बजट का भी ध्यान रखें।किसी प्रकार की फिजूलखर्ची भी हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी के भी समक्ष शेयर ना करें अर्थात गुप्त रखें। अन्यथा कोई इसका नाजायज फायदा उठा सकता है जिसकी वजह से आपको नुकसान पहुंचेगा।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- सकारात्मक दिनचर्या रहेगी।आपकी बहुत सी परेशानियों का हल निकल आएगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। और आप अपने आप को काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों में समय व्यतीत करने से पैसा और ऊर्जा ही नष्ट होगी। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, ऐसा करना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय में आज सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जिससे आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत हो जाएगी। किसी ऑर्डर को पूरा करने के लिए कर्ज़ भी लेना पड़ सकता है।
लव- घर से संबंधित गतिविधियों पर भी आपका सहयोग आवश्यक है। इससे परिवार जन अपने आपको काफी हद तक सुरक्षित महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- एलर्जी व खांसी जुकाम जैसी छोटी सी परेशानी भी होने पर लापरवाही ना बरतें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक – पॉजिटिव- इस समय कोई भी निर्णय दिमाग से ले। वरना भावनाओं में बहकर नुकसान कर सकते हैं। अचानक से ही कोई रखी हुई पेमेंट आने से या कोई काम बनने से बहुत अधिक तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कुछ चुनौतियां भी बनी रहेगी। धैर्य बनाए रखें। अन्यथा आवेश में आकर संबंध खराब भी हो सकते हैं। किसी प्रकार की यात्रा अथवा बाहरी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें। क्योंकि कोई सकारात्मक परिणाम मिलने की आशंका नहीं है।
व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है। लेकिन मौजूदा कामों को ही पूरा करें। भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाएं अभी स्थगित ही रखें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को करने में स्वयं की अपेक्षा पार्टनर या सहयोगी की हेल्प ले, तो ज्यादा उचित रहेग।
लव- विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी रखें। क्योंकि इसका असर घर की सुख शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- कुछ समय आत्मा मनन करने अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। और भरपूर ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस करेंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी लगन से समर्पित रहेंगे।
नेगेटिव- इस समय कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है। आज किसी भी धन संबंधी निवेश में पैसा ना लगाएं, ना ही किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार दें क्योंकि वापसी की उम्मीद भी नहीं लग रही है।
व्यवसाय- कोई भी कार्य या धन संबंधी लेनदेन करते समय बिल या कागजी कार्यवाही जरूर करें। क्योंकि पारदर्शिता बना कर रखना अति आवश्यक है। नौकरी में किसी अनैतिक गतिविधि की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में चल रहे विवादों को आपसी सामंजस्य से सुलझाएं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- पेट दर्द व कब्ज जैसी शिकायत रहेगी। सुपाच्य भोजन लें। तथा आयुर्वेदिक इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक बनी हुई है। बच्चों के कैरियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो आज इसके लिए उचित समय है।
नेगेटिव- यह समय धैर्य और शांति से भी व्यतीत करने का है। किसी मित्र या भाई के साथ संबंध खराब होने की आशंका लग रही है। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है, तथा महत्वपूर्ण कार्यों में भी रुकावट आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। हालांकि कर्मचारियों के सहयोग से कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। मीडिया तथा प्रिंटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है।
लव- परिवार में सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर तथा मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि आज वाहन चलाएं ही नहीं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा।वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर आज अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें क्योंकि ग्रह स्थिति लाभदायक वातावरण बना रही है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी भी योजना बन सकती है।
नेगेटिव- संतान पक्ष को लेकर मन कुछ चिंतित रहेगा। कुछ समय उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी जरूर निकालें। व्यर्थ की घूमने-फिरने व मौज मस्ती में अपना समय व्यतीत ना करें। इसकी वजह से आपके काफी महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं।
व्यवसाय- व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसलिए आज कोई नई योजना या काम ना शुरू करें। क्योंकि अभी कामयाबी मिलने की संभावना नहीं है। बेहतर होगा कि जैसा वर्तमान में चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- परिवार में कुछ तनावपूर्ण माहौल रहेगा। हालांकि दोपहर बाद संबंधियों अथवा मित्रों के आगमन से वातावरण सामान्य भी हो जाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव व थकान से बचने के लिए आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। किसी खास संबंधी का घर में आगमन होगा। काफी समय बाद सब मिलने से सभी लोग अपने आप को तनाव मुक्त व आनंदित महसूस करेंगे। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श हो सकता हैं।
नेगेटिव- घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित इलाज व देखभाल करें। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र पर अपनी उपस्थिति और प्रभुत्व रखना जरूरी है। कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। हालांकि कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।
लव- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी आपके विचलित मनो स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3





