pub-1657030687483830

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

Posted on

June 27, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

JansamparkMP

कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी. ने आज पाटन विकासखंड के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सिंगगौरी, गाड़ाघाट, पाटन, उड़ना व नुनसर पहुंचकर निर्वाचन व्यवस्थाओं को देखा। भ्रमण के दौरान सिंगगौरी के जीआरएस की लापरवाही पर उनके एक सप्ताह के वेतन काटने के निर्देश दिये। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गाड़ाघाट के सचिव के चार माह की जांच कराने के निर्देश दिये। गाड़ाघाट हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य को कलेक्टर ने 15 दिन में स्कूल की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये। साथ ही वहां रेत इकट्ठा करने के मामले पर सचिव पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये

इसी प्रकार कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पाटन में स्कूली व्यवस्थाएं समुचित नहीं होने पर तथा रिजल्ट संतोष जनक नहीं होने पर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस के साथ संबंधित अधिकारी से कहा कि उन्हें अन्यत्र पदस्थ करने के प्रस्ताव दें। कलेक्टर ने विशेष रूप से कहा कि अंग्रेजी, गणित व विज्ञान के शिक्षकों को बीएलओ न बनायें, विशेष रूप से हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी के शिक्षक बीएलओ नहीं होंगे

कलेक्टर ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन में कक्षा नवमीं में जाकर छात्राओं से शैक्षणिक सुविधाओं के विषय पर चर्चा की। भ्रमण के दौरान उन्होंने सचिव सहित सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। मतदान केन्द्रों के रंगाई-पुताई, अपडेट शौचालय, इमरजेंसी लाइट व पंखे तथा साफ-स्वच्छ किचिन हो। उन्होंने कहा कि मतदान में पानी की समुचित व्यवस्था रहे, हेंडवॉश रहे और इलेक्ट्रिक कनेक्शन ठीक हों। निर्वाचन कार्य में यदि कहीं लापरवाही होती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।

Posted on

June 27, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top