
राशिफल
आज 27 जून, सोमवार आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, रोहिणी नक्षत्र 16.02 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगी. चंद्रमा वृष राशि में और भगवान सूर्य मिथुन राशि में विराजमान होने के साथ चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे वृष राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक बदलाव का दिन है। कर्क राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। सिंह राशि वालों को रुका हुआ पैसा और नौकरी में जिम्मेदारियां मिलेंगी। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। इनके अलावा अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा
12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर जोर शोर से तैयारियां रहेंगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम को लेकर भी व्यस्तता रहेगी। आपकी मृदुभाषी ओर अच्छे स्वभाव की वजह से लोग आपका सम्मान करेंगे। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग कैरियर संबंधी चुनाव को बहुत ही सावधानी से करें। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनैतिक कार्यों के प्रति प्रवृत्ति बन सकती हैं। जिसकी वजह से वह मुसीबत में भी फंस जाएंगे। इसलिए नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहे।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां चलती रहेंगी और उम्मीद के हिसाब से उसका फायद भी मिलेगा। सरकारी काम सावधानी से करें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग रिश्वत न लें। पैसों का लेनदेन सावधानी से करें।
लव- दांपत्य जीवन में किसी वजह से मनमुटाव रहेगा। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर पर ना होने दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर आदि की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
वृष – पॉजिटिव- आज समय अनुकूल है। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात सुकून देगा। बैंक निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। समय बहुत ही शांतिप्रद व हुनर हासिल करने वाला है। इसका भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव- छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें क्योंकि भाइयों के साथ कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। यह समय थोड़ा सावधानीपूर्वक व्यतीत करें। तथा प्रत्येक कार्य को गंभीरता से अंजाम दें।
व्यवसाय- पेमेंट लेनदेन करते वक्त बहुत ही सावधानी रखें। गलती की वजह से नुकसान होने की आशंका है। कामकाज में नई तकनीक व हुनर का उपयोग करें जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ सके। अचानक ऑफिस में किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है।
लव- आपके मुश्किल समय में पारिवारिक लोगों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। युवाओं के प्रेम संबंध नज़दीकियां लाएंगे।
स्वास्थ्य- मानसिक शांति के लिए व्यायाम और योगा का सहारा अवश्य लें। इससे शारीरिक स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- चल रहे संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। जिससे मन में संतोष व्याप्त रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले से बेहतर बनेगी ।घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है।
नेगेटिव- अनावश्यक गतिविधियों में ही दिन का अधिकतम समय व्यतीत हो जाएगा। जिसकी वजह से अपने और अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। वाहन आदि को लेकर कोई बड़ा खर्चा भी सामने आएगा। किसी नजदीकी मित्र को पैसा उधार देना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिद्वंदी परास्त होंगे। किसी राजनेता या अधिकारी से आपकी मुलाकात आपके भाग्य को बल प्रदान करेगी। जिसका फायदा आपको व्यवसाय में होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए सकारात्मक परिवर्तन व तबादले की स्थितियां और उचित योग बने हुए हैं।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय व्यतीत होगा। परिवार के व्यक्तियों का एक साथ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बना कर रखेगा।
स्वास्थ्य- अपना खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखें। गला खराब व खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही प्रबल बने हुई हैं। आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल करेंगे जिसकी आपने तमन्ना रखी है। सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। युवा वर्ग भी कोई उपलब्धि हासिल करने से तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- मन में कुछ बेचौनी अपना उदासी जैसी स्थिति रहेगी। सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें। अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें तथा फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखें। इस समय हाथ में पैसे आते-आते कहीं अटक जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी निवेश फंड आदि मामलों में सावधानी रखें तो बेहतर रहेगा। हालांकि आप अपने आत्म विश्वास से हर समस्या का हल खोज ही लेंगे। किसी भी कागजी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें वरना लेने के देने पड़ सकते हैं।
लव- घर तथा व्यवसाय के मध्य आप बेहतर तालमेल स्थापित कर रखेंगे। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। समय-समय पर उचित आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी तैयारियों में व्यस्तता रहेगी। यह समय मानसिक शांति व संतोष दायक है। भाइयों के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लाभदायक यात्रा हो सकती है। वैभव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- मकान या दुकान पर निर्माण आदि कार्य पर खर्चा अधिक हो सकता है, जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा जाएगा। इस समय अपना पूरा ध्यान आय के साधनों को बढ़ाने में लगाएं। किसी प्रिय मित्र की परेशानी की वजह से आप भी डिस्टर्ब हो सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। महत्वपूर्ण यात्राएं हो सकती हैं। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। जिसका निर्वहन करने में आपको परेशानी महसूस होगी।
लव- खास मित्रों से मुलाकात आपको खुशी प्रदान करेगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव व शरीर में कहीं दर्द आदि की समस्या रहेगी। व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या – पॉजिटिव- समय की गति आपके पक्ष में है। इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। मुश्किल से मुश्किल सवाल का भी जवाब आसानी से प्राप्त हो सकता है। दोस्तों के साथ भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ दूरी बनाकर रखें आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं खराब होने से सुधार कार्यों में पैसा खर्च होगा। परंतु घर में खराब चीजें नहीं रखनी चाहिए।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में कुछ कड़े और जरूरी फैसले लेंगे जिससे लंबित पड़े काम शीघ्रता से निपट जाएंगे। जिसका फल आपको भविष्य में प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी उनके काम से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य पूर्ण तालमेल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेलजोल आपकी छवि को खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता और कार्यभार का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करें। किसी भी अवरोध की परवाह न करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। जिससे सभी परिवार जन खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे।
नेगेटिव- मेहमानों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य बाधित भी हो सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण चीज के खोने या चोरी होने की आशंका है। इस वजह से तनाव रहेगा और नकारात्मकता भी हावी होगी।
व्यवसाय- आपकी मेहनत और योग्यता व्यवसाय की कार्यप्रणाली में गति लाएगी। कर्मचारियों के सहयोग से आपके काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन आदि की सूचना प्राप्त होने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। और प्रेम संबंधों को संयमित और मर्यादित रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि नकारात्मकता आपके ऊपर हावी हो रही है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा किसी संस्था से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। ऐसा करके आपको खुशी की प्राप्ति होगी। आपके किसी लक्ष्य की प्राप्ति भी आज संभव है। नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की मदद में आपका समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- आपका पैसा कहीं फंस सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते है। कार्यों में कुछ व्यवधान और परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते आप उनका हल निकाल लेंगे।
व्यवसाय- कामकाज के मामले में अपने प्रतिद्वंदीयो से सावधान रहें। वे लोग आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्य के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से दोस्ती फायदेमंद रहेगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। इसके घर का वातावरण खराब हो सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव की वजह से आपके मनोबल में गिरावट आएगी। मेडिटेशन का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
धनु – पॉजिटिव- आज ज्यादा से ज्यादा समय घर पर बीतेगा। आपके शांति पूर्ण और मधुर स्वभाव की वजह से आपके अन्य लोगों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।
नेगेटिव- परिवार अथवा व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित सोच विचार अवश्य करें। क्योंकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना लग रही है। विद्यार्थियों का ध्यान तनाव की वजह से पढ़ाई में नहीं लग पाएगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काफी समय से जो मंदी चल रही थी, आज उम्मीद की कोई नई किरण दिखाई देगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपको फिर से कामयाबी की ओर लेकर जाएगी। नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल आरामदायक व सुखमय रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। पेट संबंधी कोई समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
मकर – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार वालों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने से लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें। तथा उनका मान-सम्मान बनाए रखें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। इसलिए कोई भी योजना बहुत सोच समझकर ही बनाए तो उचित है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थितियां बेहतर रहेंगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा आपके कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में मधुरता बनाए रखने के लिए आप के प्रयास विशेष रहेंगे।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। और आप अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति को आप सहजता और सरलता से संभाल लेंगे। राजनीति के क्षेत्र में वर्चस्व, पराक्रम बढ़ेगा तथा नए नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। घर के बड़े लोगों की देखभाल में भी आपका मुख्य सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो उसका हल शांतिपूर्ण तरीके से निकाले। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट होंगे। परंतु उन्हें क्रियान्वित करने से पहले उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। पार्टनर के साथ चल रहे विवाद और गलतफहमियां खत्म होंगी। संबंध भी सुधरेंगे।
लव- पति-पत्नी में बेहतर सामंजस्य रहेगा। घर परिवार की देखभाल में आपका सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
मीन – पॉजिटिव- कोई समस्या आने पर घबराने की बजाय उसका समाधान निकालने की कोशिश करें। मकान अथवा जमीन से संबंधित रुके हुए कार्य आगे बढ़ने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा कुछ नया करने में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।
नेगेटिव- आय के साधनों में कमी आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। आप जिस कार्य को करना चाहते हैं, अभी उनमें कुछ रुकावटों का भी सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है।
व्यवसाय- गवर्नमेंट संस्थानों से जुड़े बिजनेस में तरक्की के योग हैं। विदेश में शिक्षा हासिल करने वालों को सफलता मिलेगी। लेकिन साझेदारी के बिजनेस में कार्य में विभाजन को लेकर टकराव उत्पन्न हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना कर रखना जरूरी है। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती हैं। दूषित वातावरण में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6





