
राशिफल
आज 25 जून, शनिवार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10.24 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग, राहुकाल सुबह सुबह 9:08 से 10:48 तक रहेगा, चंद्रमा वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, बुध और शुक्र वृषभ राशि में, राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल व गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे जिससे धृति और ध्वज नाम के दो शुभ योग भी बन रहे हैं। जिससे वृष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बनेंगे। मिथुन और वृश्चिक राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। इनके अलावा मेष राशि वाले लोग नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो रूक जाएं। इसके लिए आज दिन अच्छा नहीं है। मकर राशि वाले लोग जोखिम भरे कामों में पैसा लगाने से बचें। वहीं, अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा
12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- आज दिनचर्या व्यवस्थित और मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगी। कुछ समाधान भी मिलेंगे। जिससे आप अपने आपको फिर ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। युवाओं को करियर संबंधित उपलब्धि मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव- घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम छूट भी सकते हैं। इसलिए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर ले।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम तो हासिल नहीं होंगे, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय वर्तमान परिस्थितियों पर ही ध्यान दें, कोई नया कार्य ना शुरू करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहेंगी।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा परंतु प्रेम प्रसंगों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। वरना गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- थकान हावी रहेगी। सकारात्मक गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करके आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा अपने कार्यों में ही मस्त रहें। सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में भी आएंगे।
नेगेटिव- कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। शांत चित्त होकर समस्या का समाधान निकालें साथ ही वरिष्ठ सदस्यों की राय पर भी जरूर ध्यान दें। आज प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित किसी भी कार्य को स्थगित रखें। क्योंकि इस समय ग्रह गोचर इन कार्यों के लिए पक्ष में नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में फाइनेंस को लेकर रुके काम थे, उनके दोबारा शुरू होने की संभावना है। बिजनेस में ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित तथा खुश रहेगा।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन – पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बने हुई हैं। घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी।
नेगेटिव- अपने स्वभाव का अवलोकन करना जरूरी है। गुस्से और अहम से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें।
व्यवसाय- आप अपनी काबिलियत से कार्यक्षेत्र में बदलाव की कोशिश करेंगे और सफल होंगे। नए ऑर्डर और एग्रीमेंट हो सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी।
लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। तथा आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। मित्रों के साथ कोई गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – पॉजिटिव- अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें, आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आप का समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों और मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। अचानक ही खर्चों की स्थिति बनेगी। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
व्यवसाय- आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी। प्रभावशाली और अनुभवी इंसान की मदद से आप कोई भी फैसला लेने में सफल रहेंगे। वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।
लव- जीवनसाथी के साथ आपसी संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधो में भी प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में ना लें। तथा तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह – पॉजिटिव- राजकीय कार्यों को पूरा करने का अनुकूल समय है। साथ ही कहीं से सहयोग भी मिलेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने से अपने अंदर विश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पारिवारिक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना होने दें। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने से चिंता रहेगी। तथा शांतिपूर्ण तरीके से उनका मार्गदर्शन करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस में रुका हुए पैसे का कुछ हिस्सा आज हासिल हो सकता है। इसकी कोशिश करते रहें। कर्मचारियों की मदद से उचित व्यवस्था रहेगी। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी की वजह से तनाव रह सकता है। पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाने में मनोरंजन और शॉपिंग संबंधी प्रोग्राम भी अवश्य बनाएं।
स्वास्थ्य- व्यायाम और योगा पर नियमित ध्यान दें। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द दोबारा उठ सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक मामलों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रोजेक्ट के प्रति मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- वित्तीय कार्यों में हिसाब किताब करते समय किसी प्रकार की गलती हो सकती है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा रिश्तो में पुनः मधुरता आएगी।
व्यवसाय- राजनीति से जुड़े लोग अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें, क्योंकि इनसे आपको बेहतरीन फायदा हो सकता है। चिटफंड संबंधित कंपनियों में आज किसी भी प्रकार का निवेश ना करें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। घर तथा व्यवसाय में उचित संतुलन बनाकर रखना भी जरूरी है।
स्वास्थ्य- असंतुलित आहार की वजह से गला खराब हो सकता है। साथ ही खांसी, जुकाम जैसी परेशानी भी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
तुला – पॉजिटिव- अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। दूसरों को अपने निजी मामलों से दूर रखें। आपके लिए लाभदायक व खुशी भरी स्थितियां बन रही है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। नजदीकी संबंधियों के साथ भी मेल मिलाप रहेगा।
नेगेटिव- काम की अधिकता का असर आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकता है। इसलिए अपने काम में विश्वसनीय लोगों की भी सलाह अवश्य लें। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सभी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। हालांकि आय की स्थिति बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम के प्रति बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में सुखद समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ स्वास्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है। थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवा वर्ग को भी किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने से मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा किसी खास कार्य को आज स्थगित रखना उचित रहेगा। किसी भी प्रकार की बातचीत अथवा व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। अभद्र भाषा की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है क्योंकि इस वजह से कोई आर्डर कैंसिल होने की स्थिति हो सकती हैं। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें। नोकरी में उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में आप अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना आपके व्यक्तिगत जीवन के लिए उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से नसों में दर्द और खिंचाव की शिकायत रहेगी। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- किसी रिश्ते में नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। समय कुछ मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है, परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें तथा उचित बजट बनाकर चलें। किसी पारिवारिक मसले को लेकर भाई बहनों के साथ कहासुनी हो सकती हैं। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी वर्तमान परिस्थितियों में सुधार की ज्यादा संभावना नहीं है। लेनदेन में बहुत सावधानी रखनी होगी। नए काम की शुरुआत के लिए योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में नई संभावनाएं बनेगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र की अचानक मिलने से आश्चर्यजनक प्रसन्नता महसूस होगी।
स्वास्थ्य- प्राकृतिक दिनचर्या रखें। किसी प्रकार के इंफेक्शन और त्वचा संबंधी समस्या बढ़ सकती है। योग्य डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं। आयुर्वेद का सहारा लेना भी उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो आज उसकी आसानी से हल होने की संभावना है। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग आदि कार्यों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- दूसरों के साथ ज्यादा विचार विमर्श ना करें तथा अपने काम से ही मतलब रखें। बाहरी व्यक्तियों अथवा दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची भी नुकसान दे सकती हैं।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय के संपर्कों का विस्तार करें। इस समय मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। जोखिमभरे कामों में पैसा लगाने से बचना होगा। मेंटेनेंस संबंधी कार्यों पर भी खर्च बढ़ेगा। ऑफिस में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर तनाव रहेगा, परंतुु दूसरों से सलाह लेने की बजाय स्वयं ही सुलझाने का प्रयास करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए लापरवाही ना बरतें तथा अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- आज का दिन घर की सुख-सुविधा संबंधी कार्य और जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से सुकून और राहत रहेगी।
नेगेटिव- बच्चों का मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। क्योंकि अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर वे लोग चिंतित रहेंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत होंगी, इसलिए इस समय को धैर्य व संयम से व्यतीत करना ज्यादा उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे जिसकी वजह से काम की उत्पादन क्षमता में इजाफा हो सकता है। परंतु इस समय माल की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- कुछ खास लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। कई मुद्दों पर बातचीत होगी। कोई खास काम पूरा होने से सुकून मिलेगा। सामाजिक या सोसायटी संबंधी गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- कन्फ्यूजन रहेगा। चिंता न करें जल्दी ही इस पर काबू पा लेंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराई कर सकते हैं। हालांकि इसका आपके ऊपर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है। बाहरी गतिविधियों तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के स्थिति अच्छी रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थितियां बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- कार्यभार की वजह से थकान हावी हो सकती है। हालांकि आपके आत्मविश्वास व आत्मबल में कोई कमी नहीं आएगी। और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9





