
खंडवा मध्य प्रदेश
इंदौर,में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसकी पुष्टि सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने की है
आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को इंदौर से खंडवा जा रही थी। करीब 50 से 60 यात्री बस में सवार में थे और सिमरोल थाना क्षेत्र के भेरू घाट की खाई में करीब 50 फीट तक नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि अचानक बस ड्रायवर की लापरवाही के चलते अनिंयत्रित हो गई थी। जिसके बाद बस खाई में उल्टी हो गई और ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से उन्हें 108 और पुलिस की मदद से निकाला जा रहा है
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वही 17 से अधिक घायलों को इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों और इंदौर लाया जा रहा है। पीले रंग की बस का नम्बर MP09-FA-3676 सामने आया जिसके फिटनेस की जांच भी आने वाले समय मे की जा सकती है। बता दे की जिस क्षेत्र में बस गिरी है वहां अक्सर सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है और कई बार लंबे जाम भी लग जाते है।


